---Advertisement---

CRAKK-Jeetegaa Toh Jiyegaa: टीजर में विद्युत जामवाल ने एक्शन से बढ़ाई धड़कनें, नोरा फतेही की झलक ने किया मदहोश

CRAKK-Jeetegaa Toh Jiyegaa: नोरा फतेही लीड एक्ट्रेस के तौर पर 'क्रैक' फिल्म में धमाल मचाने वाली है। विद्युत जामवाल संग उनकी जोड़ी देखने के लिए फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो अब लोगों की धड़कने थम गई क्योंकि फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है। कहने में दो राय नहीं है कि एक बार फिर लोगों के बीच यह फिल्म चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 19, 2023 4:37 अपराह्न

CRAKK-Jeetegaa Toh Jiyegaa
Follow Us
---Advertisement---

CRAKK-Jeetegaa Toh Jiyegaa: लो जी इंतजार खत्म हुआ और आ गई नोरा फतेही विद्युत जामवाल के साथ जबरदस्त तड़का लगाने के लिए। जी हां, हम बात कर रहे हैं उनकी अपकमिंग फिल्म ‘क्रैक‘ की जिसका टीजर आज जारी कर दिया गया है। शूटिंग खत्म होने के बाद ही मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है और अब लोग इंतजार कर रहे हैं तो फिल्म की रिलीज तारीख का। जब नोरा लीड एक्ट्रेस के तौर पर फैंस के दिलों की बेचैनी बढ़ाएगी। आइए देखते हैं आखिर क्या है टीजर में खास।

जबरदस्त डायलॉग ने जीता लोगों का दिल

टीजर में डायलॉग है, “जिंदगी तो सबके साथ खेलती है लेकिन असली प्लेयर वही है जो जिंदगी के साथ खेल सके। इस खेल का सिर्फ एक रूल है जीतेगा तो जिएगा डर नहीं डेरिंग से खेलता हूं और दिमाग से थोड़ा।” टीजर में विद्युत जामवाल का जबरदस्त एक्शन सींस देखने को मिल रहा है और कहने में दो राय नहीं है कि उन्होंने खुद को साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ा है। वहीं नोरा फतेही की खूबसूरती भी देखने लायक है जिसकी एक झलक टीजर में दिखाई गई है इस फिल्म को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं और यह लाइमलाइट में है।

इस दिन रिलीज होगी नोरा की फिल्म

गौरतलब है कि बीते दिन नोरा फतेही ने इस बात की जानकारी दी थी कि फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। अब मेकर्स ने टीजर दिखाकर फैंस की बेचैनी बढ़ा दी है। विद्युत जामवाल संग नोरा फतेही को लीड एक्ट्रेस के तौर पर देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस टीजर को जारी करते हुए एक्शन हीरो फिल्म ने कैप्शन में लिखा, “जीतेगा तो जिएगा धड़कनों को तेज कर देने वाली यात्रा के लिए तैयार हो जाइए जो ब्रेक करने से इंकार करती है क्रैक।” इस फिल्म में विद्युत और नोरा के अलावा अर्जुन रामपाल भी नजर आने वाले हैं। फिल्म 23 फरवरी 2024 को दस्तक देने के लिए तैयार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gurugram Viral Video

जून 28, 2026

Kanpur Viral Video

जून 28, 2026

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026