Dacoit Box Office Collection Day 2: मृणाल ठाकुर संग अदीवी सेष की फिल्म डकैत को लेकर लोगों के बीच एक अलग उत्साह है जो एक अलग तरह की लव स्टोरी है। फिल्म रिलीज होने के बाद इसकी कमाई लोगों को हैरान कर रही है जहां तेलुगू ऑडियंस के बीच डकैत का जुनून देखा जा रहा है। डकैत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 की बात करें तो शनिवार को कमाई के मामले में तेलुगु ऑडियंस ने मृणाल ठाकुर की फिल्म पर रणवीर सिंह की धुरंधर 2 से ज्यादा प्यार लुटाया है। आइए जानते हैं आखिर डकैत ने दूसरे दिन पर क्या कमाल दिखाया है।
Dacoit Box Office Collection Day 2 में देखें मृणाल ठाकुर का क्रेज
जहां तक बात करें डकैत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 की तो हिंदी में इसका कलेक्शन 1.40 करोड़ रुपए है तो तेलुगु में 5.60 करोड़ रुपए बताई जा रही है। फिल्म की कमाई 7 करोड़ रही। उसके साथ ही हिंदी में कुल कमाई 2.50 करोड़ रुपए है तो तेलुगु में फिल्म का कलेक्शन 11.05 करोड़ रुपए बताई जा रही है। डकैत का कुल कलेक्शन 13.55 करोड़ रुपए बताई जा रही है। शनिवार की कमाई की बात करें तो मृणाल ठाकुर पर ऑडियंस ने जिस तरह का प्यार लुटाया है वहां धुरंधर 2 भी पिछड़ती हुई दिखी है।
धुरंधर 2 भी इस मामले में डकैत से खा गई मात
वहीं रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने शनिवार को कमाई सिर्फ तेलुगु में 0.24 करोड़ रुपए बताई जा रही है। 24 दिन पहले रिलीज हुई इस फिल्म ने शनिवार को 13.50 करोड़ रुपए की कमाई की है। निश्चित तौर पर कलेक्शन के मामले में इसका दबदबा देखा जा रहा है लेकिन तेलुगू ऑडियंस के बीच मृणाल ठाकुर की डकैत का खुमार नजर आ रहा है। अदीवी सेष के साथ इस खूबसूरत लव स्टोरी को लेकर लोगों के बीच एक अलग ही जुनून दिख रहा है।
जहां तक बात करें डकैत एक प्रेम कहानी है जिसमें मृणाल ठाकुर की एक्टिंग और अदीवी सेष का खतरनाक अंदाज फैंस निश्चित तौर पर काफी पसंद कर रहे हैं।
