---Advertisement---

Dacoit Box Office Collection Day 2: तेलुगु ऑडिएंस के बीच ‘धुरंधर 2’ से ज्यादा दिखा मृणाल ठाकुर का फीवर, देखें दूसरे दिन कितनी रही शॉकिंग कमाई

Dacoit Box Office Collection Day 2: मृणाल ठाकुर की डकैत जिसमें अदीवी सेष के साथ नजर आ रही है। इसे लेकर लोगों के बीच एक अलग जुनून देखा जा रहा है और तेलुगु ऑडियंस ने जिस तरह से प्यार लुटाया है वह धुरंधर 2 को भी पटखनी दे रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 12, 2026 11:46 पूर्वाह्न

Dacoit Box Office Collection Day 2
Follow Us
---Advertisement---

Dacoit Box Office Collection Day 2:  मृणाल ठाकुर संग अदीवी सेष की फिल्म डकैत को लेकर लोगों के बीच एक अलग उत्साह है जो एक अलग तरह की लव स्टोरी है। फिल्म रिलीज होने के बाद इसकी कमाई लोगों को हैरान कर रही है जहां तेलुगू ऑडियंस के बीच डकैत का जुनून देखा जा रहा है। डकैत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 की बात करें तो शनिवार को कमाई के मामले में तेलुगु ऑडियंस ने मृणाल ठाकुर की फिल्म पर रणवीर सिंह की धुरंधर 2 से ज्यादा प्यार लुटाया है। आइए जानते हैं आखिर डकैत ने दूसरे दिन पर क्या कमाल दिखाया है।

Dacoit Box Office Collection Day 2 में देखें मृणाल ठाकुर का क्रेज

जहां तक बात करें डकैत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 की तो हिंदी में इसका कलेक्शन 1.40 करोड़ रुपए है तो तेलुगु में 5.60 करोड़ रुपए बताई जा रही है। फिल्म की कमाई 7 करोड़ रही। उसके साथ ही हिंदी में कुल कमाई 2.50 करोड़ रुपए है तो तेलुगु में फिल्म का कलेक्शन 11.05 करोड़ रुपए बताई जा रही है। डकैत का कुल कलेक्शन 13.55 करोड़ रुपए बताई जा रही है। शनिवार की कमाई की बात करें तो मृणाल ठाकुर पर ऑडियंस ने जिस तरह का प्यार लुटाया है वहां धुरंधर 2 भी पिछड़ती हुई दिखी है।

धुरंधर 2 भी इस मामले में डकैत से खा गई मात

वहीं रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने शनिवार को कमाई सिर्फ तेलुगु में 0.24 करोड़ रुपए बताई जा रही है। 24 दिन पहले रिलीज हुई इस फिल्म ने शनिवार को 13.50 करोड़ रुपए की कमाई की है। निश्चित तौर पर कलेक्शन के मामले में इसका दबदबा देखा जा रहा है लेकिन तेलुगू ऑडियंस के बीच मृणाल ठाकुर की डकैत का खुमार नजर आ रहा है। अदीवी सेष के साथ इस खूबसूरत लव स्टोरी को लेकर लोगों के बीच एक अलग ही जुनून दिख रहा है।

जहां तक बात करें डकैत एक प्रेम कहानी है जिसमें मृणाल ठाकुर की एक्टिंग और अदीवी सेष का खतरनाक अंदाज फैंस निश्चित तौर पर काफी पसंद कर रहे हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4

जुलाई 14, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 14, 2026

Govinda

जुलाई 14, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor

जुलाई 13, 2026

Akansha Ranjan Kapoor

जुलाई 13, 2026