DNP India Hindi

Daisy Shah: क्या सलमान खान से नाम जुड़ने के बाद डेजी ने लिया शादी ना करने का फैसला? बच्चे पर दिया बड़ा बयान

Daisy Shah

Picture Credit: Google

Daisy Shah: सलमान खान के साथ ‘जय हो’ और ‘रेस 3’ फिल्म में दिख चुकी एक्ट्रेस डेजी शाह ने शादी और बच्चे को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया है। जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। एक्ट्रेस का नाम सलमान खान के साथ कई बार जुड़ा है। हालंकि ये रिश्ता सिर्फ अफवाह बनकर रह गया। लेकिन डेजी शाह मीडिया और पैपराजी की फेवरेट बन गई। जैसे ही 41 साल की एक्ट्रेस से शादी और बच्चे के बारे में पूछा गया तो उन्होनें कुछ ऐसा बोल दिया, जिसके कारण वो ट्रेंड कर रही हैं।

Daisy Shah ने शादी और बच्चे को लेकर क्या कहा?

डेजी शाह ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि, ‘शादी को लेकर मेरी कोई दूसरी सोच नहीं है। मैंने सब भगवान पर छोड़ दिया है। मुझे नहीं लगता कि फैमिली बनाने के लिए आपको शादी करने की जरूरत है। मैंने अपने एग्ज फ्रीज किए हैं, तो मैं कभी भी मां बन सकती हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, वो अपनी लाइफ में सेट हैं, इसीलिए उन्हें किसी मर्द की जरुरत नहीं है।उनके इस बयान से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि, क्या एक्ट्रेस अपने पिछले रिलेशन से इतने तृप्त हो गई हैं कि, अब उन्हें बच्चे के लिए शादी करने की जरुरत नहीं है। दरअसल, एक्ट्रेस का खुलकर बता चुकी हैं  कि, उनके दो रिश्ते बहुत ही खराब रहे हैं। आपको बता दें, एक्ट्रेस का नाम बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान, शिव ठाकरे, पलाश मुच्छल के साथ जरुर जुड़ा है। लेकिन ये अफवाह बनकर रह गया। डेजी ने कई बार कहा है कि, उनका एक्स बॉलीवुड से ही है। वो बहुत टॉक्सिक था। बहुत रोक टोक करता था।

डेजी शाह और सलमान खान का कनेक्शन

आपको बता दें, बॉलीवुड में डेजी शाह को सलमान खान ने ही अपनी फिल्म ‘जय हो’ से डेब्यू कराया था। इसके बाद वो ‘हेट स्टोरी 3’, ‘मिस्ट्री ऑफ द टैटू’ और’ रेस 3′ जैसी कई फिल्मों में दिखीं। एक्ट्रेस कन्नड़, गुजराती, मराठी और तमिल की कई फिल्मों में दिख चुकी हैं। वह ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 ‘में भी दिखी थीं। वहीं ‘रेड रुम’ ओटीटी सीरीज में भी वो काम कर चुकी हैं । फिलहाल वो अपनी शादी और बच्चे पर दिए गए बयान के कारण चर्चा में बनी हुई हैं।

Exit mobile version