DNP India Hindi

Priyanka Chopra की ‘द ब्लफ’ को देखने टूटे फैंस, वायरल हुआ ‘कहां है मेरा पति’ डायलॉग तो देसी गर्ल ने निक जोनस को किया टैग

Priyanka Chopra

Photo Credit- Google Priyanka Chopra

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म द ब्लफ प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है जिसका इंतजार लोग लंबे समय से कर रहे थे। वहीं इसकी रिलीज के बाद ही लोगों के बीच द ब्लफ का फेमस डायलॉग ‘कहां है मेरा पति’ खूब वायरल हो रहा है। देसी गर्ल के अंदाज को देखकर फैंस तारीफ करने में पीछे नहीं है। वहीं अब प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति ने निक जोनस को टैग करके सवाल करते हुए दिखी। प्रियंका चोपड़ा की ऑन फायर लुक की लोग तारीफ करते हुए नहीं थक रहे है और लोग प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई फिल्म सुर्खियों में आ गई है।

क्या है प्रियंका चोपड़ा की द ब्लफ की कहानी

बात करें प्रियंका चोपड़ा की द ब्लफ फिल्म की तो डार्क इंटेंस ड्रामे को देखने के लिए आपको प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम करने की जरूरत है। 25 फरवरी को ही रिलीज हुई है। लंबे समय से प्रियंका चोपड़ा चर्चा में रही है। इसमें वह एक समुद्री डाकू का किरदार में दिखाई दे रही है जो अपनी जिंदगी में परिवार के साथ आगे बढ़ने की कोशिश करती है लेकिन पुराने अतीत की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अपने परिवार और बच्चों की रक्षा को कैसे करती हैं यह देखने के लिए आपको इस फिल्म को स्ट्रीम करने की जरूरत है।

Priyanka Chopra ने वायरल मोमेंट से जीता लोगों का दिल

प्रियंका चोपड़ा की द ब्लफ को देखकर फैंस सोशल मीडिया पर काफी तारीफ कर रहे हैं और इसे खास बता रहे हैं। इसमें प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग को देखकर लोग कायल हो गए हैं लेकिन फिल्म से एक सीन काफी चर्चा में है और वायरल भी है। जहां प्रियंका चोपड़ा अपने पति का पता पूछते हुए फुल ऑन एक्शन मोड में नजर आ रही है। वह कहती हैं, “कहां है मेरा पति।” वह ताबड़तोड़ वार करते हुए दिखती है। इस डायलॉग ने सोशल मीडिया पर खूब सनसनी मचाई हुई है और रील्स भी वायरल हो रहे हैं। इसेशेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति को टैग किया और कहा कहां हो निक जोनस।

किस इंडियन फिल्म में दिखेगी प्रियंका चोपड़ा

जाहिर तौर पर इस तरह से प्रियंका चोपड़ा को फुल ऑन एक्शन मूड में देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। वहीं अगली बार देसी गर्ल हिंदी सिनेमा में वापसी करने वाली है जहां वह एसएस राजामौली संग महेश बाबू के साथ वाराणसी में दिखाई देंगे।

Exit mobile version