Priyanka Chopra: अपने स्टाइल और अंदाज को लेकर चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड से हॉलीवुड एक्ट्रेस बन चुकी प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। सोशल मीडिया पर पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अपडेट देने वाली देसी गर्ल ने इस बार अपनी मां को लेकर एक ऐसी कहानी सुनाई जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कैब ड्राइवर द्वारा की गई बदसलूकी की घटना शेयर करने वाली द ब्लफ एक्ट्रेस चर्चा में है। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर उन्होंने चोटी और परांदे में अपना एक और अवतार शेयर कर चर्चा में आ गई है।
क्या आपने देखा Priyanka Chopra का दिलकश अंदाज
जहां प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के स्टोरी पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जहां वह चोटी और परांदे को दिखाते हुए बॉलीवुड सॉन्ग ‘काली तेरी चोटी’ गुनगुनाती हुई दिखाई देती है। इस दौरान उनके चेहरे की खुशी देखकर फैंस दिल हार बैठे हैं। वहीं इसके साथ ही द ब्लफ के प्रमोशन इवेंट से कई झलक सोशल मीडिया पर उन्होंने फैंस को दिखाई है जहां व्हाइट स्लिट ड्रेस को कैरी करते हुए दिखाई दे रही है। वहीं एक अंदाज में और ब्लू कलर के को ओर्ड सेट में कातिलना नजर आ रही है जहां उनकी चोटी ने लोगों का ध्यान खींचा।
क्यों प्रियंका चोपड़ा की मां बन गई थी द ब्लफ की ब्लडी मैरी
दूसरी तरफ प्रमोशंस के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने बचपन की एक घटना बताई है जब वह 11 साल की थी। उनकी मां से द ब्लफ की ब्लडी मैरी का अवतार बाहर आया था। प्रियंका द ब्लफ में एक समुद्री डाकू का किरदार निभा रही है। वहीं इस सबके बीच एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे 11 साल की उम्र जब वह दिल्ली में कैब से जा रही थी तब ड्राइवर ने किसी ऐसे रास्ते को लिया था जो मां को नहीं पता था। ऐसे में कैब ड्राइवर ने बताया कि यह शॉर्टकट है जिस पर उनके मधु चोपड़ा ने उसका कॉलर पकड़ लिया था और यह कहा था कि “मैं अपनी टीनेज बेटी के साथ हूं।”
इस दौरान एक्ट्रेस यह रहती है कि अपने मां का वह अवतार उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था। यह सच है कि प्रियंका चोपड़ा कई दफा यह बता चुकी है कि यहां तक पहुंचने में उनकी मां का बहुत बड़ा हाथ है। प्रियंका चोपड़ा फिलहाल अपनी आने वाली हॉलीवुड फिल्म द ब्लफ को लेकर चर्चा में है जो 25 फरवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
