Priyanka Chopra: ग्लोबल लेवल पर प्रियंका चोपड़ा फिलहाल अपना दमखम दिखा रही है। बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी फैंस के दिल को जीतने वाली प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां वह ऐश्वर्या राय से लेकर इरफान खान तक की तारीफ करती हुई दिखी। आज हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली देसी गर्ल ने इसके पीछे बॉलीवुड के कई मशहूर सितारों को आइकॉन बताया है। उन्होंने कहां कि मैं उन आर्टिस्ट और टैलेंट के कंधों पर खड़ी हूं जो मुझसे पहले हॉलीवुड में आए थे। आइए जानते हैं आखिर द ब्ल्फ एक्ट्रेस ने क्या कहा।
ऐश्वर्या राय और इरफान खान को लेकर क्या बोली प्रियंका चोपड़ा
दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने ऐश्वर्या राय, इरफान खान और मिंडी कलिंग की तारीफ करते हुए उन्हें आइकॉन बताया है और कहा कि उन्होंने हॉलीवुड में रुकावटें तोड़ने और सोच बदलने में काफी अपना योगदान दिया जिसकी वजह से उनके जैसे ऐक्टर्स को इंटरनेशनल प्लेटफार्म पर लोग सीरियसली लेने लगे। उनकी मौजूदगी और कामयाबी ने ग्लोबल एंटरटेनमेंट में एशियन रिप्रेजेंटेशन को नॉर्मल बनाने में मदद किया है और इसे एक अलग पहचान दिया गया है।
Priyanka Chopra ने हॉलीवुड में अपनी पहचान के लिए किसका किया धन्यवाद
इस दौरान प्रियंका चोपड़ा कहती है कि मुझे सच में यकीन है कि मैं उन कमाल के आर्टिस्ट और टैलेंट के कंधों पर खड़ी हूं जो मुझसे पहले यहां आए थे। ऐश्वर्या राय, इरफान खान जब वह बॉलीवुड में काम कर रहे थे तो वह एक आइकन थे। उसी वजह से मैं दरवाजा खोल पाई और जिस पर मुझे यकीन है उसके लिए खड़ी हो पाई क्योंकि उन्होंने वही किया जो उन्होंने किया। वे हासिल करने में कामयाब रहे। वहीं ऐश्वर्या राय और इरफान खान जैसे स्टार्स की तारीफ करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें अपना आइडल बताया है।
गौरतलब है कि हेड्स ऑफ स्टेट के साथ-साथ सिटाडेल और द ब्ल्फ को लेकर प्रियंका चोपड़ा काफी चर्चा में है। वहीं भारतीय सिनेमा में बहुत जल्द वह वाराणसी से वापसी करने वाली है जिसके लिए लोगों के बीच एक गजब क्रेज है।
