DNP India Hindi

Priyanka Chopra की खूबसूरती और उपलब्धि के मुरीद हुए शशि थरूर, मुलाकात पर कहा कुछ ऐसा कि चुप नहीं रही वाराणसी एक्ट्रेस

Priyanka Chopra

Photo Credit- Screen Grab From x Priyanka Chopra

Priyanka Chopra: इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से प्रियंका चोपड़ा लंबे समय से भले ही गायब है लेकिन देसी गर्ल के तौर पर ग्लोबली अपना दमखम दिखा रही है। वह निश्चित तौर पर भारत का नाम रोशन कर रही है। वहीं इस सबके बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर के साथ हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस में उनकी मुलाकात हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और शशि थरूर को हेडलाइन स्पीकर के तौर पर बुलाया गया था। कांग्रेस सांसद ने उनके साथ की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए उनकी तारीफ की है जिस पर वाराणसी एक्ट्रेस ने भी जवाब दिया है।

प्रियंका चोपड़ा से मुलाकात के बाद शशि थरूर ने खुद को कहा गर्वित

दरअसल शशि थरूर ने लिखा, “हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस के क्लोजिंग कीनोट के तौर पर उनके आने से ठीक पहले बैकस्टेज विंग्स में प्रियंका चोपड़ा से एक दशक से ज़्यादा समय बाद मुलाकात हुई। यह देखना और सुनना बहुत अच्छा लगा कि वह कितना अच्छा कर रही हैं! उन्होंने एक ऐसे स्टेज पर जीतकर भारत को गर्व महसूस कराया है, जिस पर भारतीय बहुत कम आते हैं। और बेशक वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं, एकदम शांत दिख रही हैं और सोचने-समझने वाली और समझदार लग रही हैं — इसमें गर्व करने लायक क्या नहीं है?! (दूसरी तस्वीर में मेरे सहयोगी नारायण हैं, जो पंच की तरह खुश दिख रहे हैं!)।”

Priyanka Chopra ने तारीफ सुन शशि थरूर को क्या कहा

वहीं अपने लिए इस प्यारे पोस्ट को देखने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शशि थरूर के इस रि पोस्ट करते हुए लिखा, “सर, आपसे दोबारा मिलकर बहुत अच्छा लगा। आप जैसे वक्ता हैं, उसके लिए हमेशा से मेरी बहुत तारीफ़ रही है, और आपके क्लैप बैक के लिए भी। मेरे पैनल में बने रहने और अपनी समझदारी के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। उम्मीद है आप जल्द ही बेहतर महसूस करेंगे और हमारी राहें फिर से मिलेंगी।”

क्यों चर्चा में हैं शशि थरूर और प्रियंका चोपड़ा

बात करें कांग्रेस सांसद शशि थरूर की तो वह बॉलीवुड हो या फिर पॉलिटिक्स हर मुद्दे पर अपनी बात रखने में पीछे नहीं रहते हैं। वहीं दूसरी तरफ लगभग 6 साल के बाद प्रियंका चोपड़ा भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एसएस राजामौली की वाराणसी से धमाका मचाने के लिए वापस आ रही है जिसमें उनके साथ महेश बाबू नजर आने वाले हैं।

Exit mobile version