---Advertisement---

‘दया कुछ तो गड़बड़..,’ पति से अलग हुईं Mohini Dey तो बढ़ी यूजर्स की उत्सुकता, AR Rahman को लेकर दागे कई सवाल

Mohini Dey: सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर आज मोहिनी डे (Mohini Dey) और एआर रहमान की चर्चा जोरों पर है। मोहिनी डे और एआर रहमान का नाम सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड भी कर रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 20, 2024 6:56 अपराह्न

Mohini Dey
Follow Us
---Advertisement---

Mohini Dey: सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर आज मोहिनी डे (Mohini Dey) और एआर रहमान की चर्चा जोरों पर है। मोहिनी डे और एआर रहमान का नाम सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड भी कर रहा है। इसकी खास वजह है दोनों द्वारा किया गया एक प्रमुख ऐलान। एआर रहमान (AR Rahman) ने आज अपनी पत्नी (सायरा बानू) को तलाक देने का फैसला लिया। इसके ठीक उनकी ट्रूप की एक बासिस्ट मोहिनी डे ने भी अपने पति Mark Hartsuch से अलग होने का ऐलान किया।

एआर रहमान और मोहिनी डे के इस फैसले ने मानों इंटरनेट पर हलचल पैदा कर दी है। यूजर्स की उत्सुकता तेजी से बढ़ती जा रही है। सवाल उठ रहे हैं अब आगे क्या? हालांकि, इस सवाल का अभी तक कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया है। इसी बीच एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि ‘दया कुछ तो गड़बड़ है।’ यूजर द्वारा दिए जा रहे प्रतिक्रिया को लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं।

Mohini Dey ने किया पति से अलग होने का ऐलान

मोहिनी डे ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने पति Mark Hartsuch से अलग होने का ऐलान किया है। मोहिनी डे (Mohini Dey) ने लिखा है कि “ये फैसला हम दोनों के बीच की म्यूचुअल अंडरस्टेंडिंग हैं। हम लोग अलग होने के बाद भी अच्छे दोस्त रहेंगे। एक दूसरे को समझते हुए अलग होना, आगे बढ़ने का एक बेहतर तरीका है।”

AR Rahman ने पत्नी को तलाक देकर फैंस को चौंकाया

एआर रहमान (AR Rahman) ने आज देर सुबह अपने प्रशंसकों को चौंकाते हुए एक बड़ा फैसला लिया। उन्होंने अपनी पत्नी सायरा बानू (Saira Banu) से अलग होने का ऐलान किया। दोनों के बीच महत्वपूर्ण भावनात्मक तनाव होने की खबर आई जिसके कारण ये फैसला लिया गया है।

सायरा बानू के वकील वंदना शाह ने कहा कि “एक-दूसरे के लिए अपने गहरे प्यार के बावजूद, सायरा और एआर रहमान ने पाया है कि तनाव और कठिनाइयों ने उनके बीच एक ऐसी खाई पैदा कर दी है, जिसे भरने में कोई भी इस समय सक्षम महसूस नहीं कर रहा है। यही वजह है कि दोनों अलग हो रहे हैं।” एआर रहमान और सायरा बानू के बीच हुए अलगाव की खबरें सुनने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर कयासबाजी चल रही है।

AR Rahman और Mohini Dey के फैसले पर क्या बोले यूजर्स

एआर रहमान और मोहिनी डे के फैसले को जोड़कर देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। मोहित कपूर नामक यूजर लिखते हैं कि ‘दया कुछ तो गड़बड़ है।’ सैलजा सिंह कहती हैं कि ‘बस यही सुनना था, गुड टूगेदर।’ कृष्णा कुमार कहते हैं कि ‘दोनों को एडवांस में बधाई।’ नेहाजवे कहती हैं कि रहमान वेड्स मोहिनी होने वाला है।

आरजे शौर्य कहते हैं कि ‘ये क्या सीजन चालू है क्या।’ आर्ट हब नामक इंस्टा हैंडल से लिखा गया है कि ‘ये टाइम ही डाइवर्स का चल रहा है।’ नीमरासल नामक यूजर कहती हैं कि ‘दया पता लगाओ मामला क्या है।’

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026