---Advertisement---

Deepika Padukone ने की रणवीर सिंह संग दूसरी बार प्रेग्नेंसी की घोषणा, दुआ ने दी फैंस को स्पेशल अंदाज में खुशखबरी

Deepika Padukone: दुआ के बाद एक बार फिर से कपल अपने बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार है और उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी लोगों को दी है। आइए जानते हैं आखिर कैसे फैंस को सरप्राइज किया।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 19, 2026 11:25 पूर्वाह्न

Deepika Padukone
Follow Us
---Advertisement---

Deepika Padukone: सितंबर 2024 में बेटी दुआ का इस दुनिया में स्वागत करने वाले कपल एक बार फिर से प्रेगनेंसी की घोषणा स्पेशल अंदाज में कर चुके हैं। भाई या बहन के आने की खुशखबरी देते हुए दुआ ने स्पेशल अंदाज में लोगों को सरप्राइज दिया है और यह निश्चित तौर पर फैंस के लिए सरप्राइज है। यह सच है कि दुआ के जन्म के बाद दीपिका फिल्मों से फिलहाल दूर है और 8 घंटे शिफ्ट विवाद को लेकर चर्चा में रही है। इस सबके बीच अब क्या एक बार फिर दीपिका पादुकोण मां बनने वाली है। उन्होंने रणवीर सिंह के साथ एक स्पेशल पोस्ट कर फैंस को तोहफा दिया है।

दुआ के साथ दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह ने की प्रेग्नेंसी की इस तरह घोषणा

दरअसल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दुआ पादुकोण सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर दिखाई है जिसमें वह प्रेगनेंसी किट ली हुई है और वह पॉजिटिव है। इसके साथ ही दीपिका पादुकोण ने सिर्फ नजर वाली इमोजी शेयर करती हुई दिखी है। इस तस्वीर को कुछ ही देर में 4 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। यूजर्स उन्हें बधाइयां देते हुए नहीं थक रहे हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फैंस के लिए यह निश्चित तौर पर काफी स्पेशल है जहां कपल दुआ को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं।

Deepika Padukone के फैंस दे रहे बधाई

दरअसल रणवीर सिंह के साथ पोस्ट को देखने के बाद दीपिका पादुकोण के फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। जहां एक यूजर ने कहा ओएमजी तो एक ने कहा प्लीज कोई नजर नहीं। एक यूजर ने कहा नजर ना लगे तो एक ने कहा अब तलाक दिलवाने वाले कहां गए। एक यूजर ने कहा दूसरा बच्चा आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग बधाइयां देते हुए नहीं थक रहे हैं।

रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण का पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ का क्या है अपडेट

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी 2018 में हुई थी और इसके बाद उन्होंने 2024 सितंबर में अपने पहले बच्चे दुआ का इस दुनिया में स्वागत किया था। लगभग डेढ़ साल के बाद उन्होंने एक बार फिर से प्रेगनेंसी की घोषणा की है जो निश्चित तौर पर फैंस के लिए सरप्राइज और गिफ्ट दोनों है।वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह को आखरी बार धुरंधर द रिवेंज में देखा गया। वहीं दीपिका पादुकोण की पाइपलाइन में राका का और किंग बताई जा रही है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

जुलाई 24, 2026

Rakhi Sawant

जुलाई 24, 2026

Chennai Love Story Movie Review

जुलाई 24, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 24, 2026

The Odyssey Box Office Collection Day 7

जुलाई 24, 2026

Ramayana Trailer

जुलाई 24, 2026