---Advertisement---

Deepika Padukone की बांधनी प्रिंट साड़ी की भारत से लेकर न्यूयॉर्क तक में चर्चा, क्या आपको पता है ब्रांड और कीमत

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के साथ अपने दोस्त की शादी में शिरकत करने के लिए न्यूयॉर्क पहुंची थी और इस दौरान उनकी साड़ी की हर तरफ चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं किस ब्रांड की साड़ी है और कितनी कीमत है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 13, 2026 11:27 पूर्वाह्न

Deepika Padukone
Follow Us
---Advertisement---

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण अपने दोस्त की शादी में शिरकत करने के लिए न्यूयॉर्क गई थी और इस दौरान उनके साथ रणवीर सिंह में नजर आए थे। हालांकि अब दीपिका वापस मुंबई लौट चुकी हैं लेकिन सोशल मीडिया पर फ्रेंड की शादी की झलकियां चर्चा में है। निश्चित तौर पर मस्तानी गर्ल ने एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया है। न्यूयॉर्क में दोस्त की शादी में गई दीपिका पादुकोण ने बांधनी प्रिंट की साड़ी पहनी। इस साड़ी की चर्चा इंटरनेट पर खूब हो रही है। आइए जानते हैं आखिर किस साड़ी ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है।

Deepika Padukone के इस देसी लुक ने लोगों को किया कायल

जहां तक न्यूयॉर्क से दोस्त की शादी से दीपिका पादुकोण की लुक की बात करें तो उन्होंने पर्पल रंग की बांधिनी प्रिंट साड़ी को बन हेयर स्टाइल और स्मोकी आई मेकअप के साथ कंप्लीट किया है। न्यूड लिप और ग्लासी स्क्रीन में उनकी खूबसूरती देखनी लायक है। चोकर नेकपीस और इयररिंग से अपनी लुक में खास ट्विस्ट देती हुई दिखी। यह कहने में दो राय नहीं है कि दीपिका पादुकोण का स्टाइल कातिल है।

किस ब्रांड की है दीपिका पादुकोण की साड़ी

इंस्टाग्राम चैनल से साड़ी को लेकर बताया गया कि बांधनी प्रिंट साड़ी लेवल अनुश्री ब्रांड से है जो वर्ल्डवाइड शिपिंग करता है। न्यूयॉर्क में शादी के लिए साड़ी को स्टाइल किया। इस बारे में खुद इंस्टाग्राम चैनल से बताया गया दीपिका पादुकोण डीप पर्पल साड़ी को चांद बाली ब्लाउज के साथ स्टाइल किया। कहने में दो राय नहीं है कि यह लुक काफी चर्चा में है। इसके साथ इंस्टाग्राम चैनल से यह भी बताया गया कि आप साड़ी की कीमत के लिए ब्रांड से संपर्क कर सकते हैं।

दोस्त की शादी से दीपिका का यह साड़ी लुक लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस सब के बीच उनकी साड़ी की खूब चर्चा हो रही है। इसे पहनकर वह विदेश में भी लाइमलाइट लुट गई।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Health Tips

अक्टूबर 25, 2026

Pneumonia

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026