---Advertisement---

एक्टिंग के बाद दुआ के लिए Deepika Padukone बनी शेफ, फर्स्ट बर्थडे पर प्यार के शब्दों को इस तरह किया बयां

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी के लिए खास चीज करती आई नजर, सोशल मीडिया पर दिखाई झलक। पहले जन्मदिन पर देखें एक्ट्रेस की खास तैयारी कैसी रही जो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 10, 2025 2:40 अपराह्न

Deepika Padukone
Follow Us
---Advertisement---

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी दुआ सिंह पादुकोण 8 सितंबर को 1 साल की हो चुकी हैं। वहीं इस सब के बीच Dua के पहले जन्मदिन को स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अपनी दमदार एक्टिंग से कई फिल्मों में अदाकारी दिखाने वाली एक्ट्रेस अब शेफ बन चुकी हैं और बेटी के लिए Cake बनाती हुई नजर आई। लोग इस बात का इंतजार कर रहे थे कि आखिर दुआ का जन्मदिन किस तरह से सेलिब्रेट किया गया और अब Deepika Padukone ने इसकी झलक दिखाई जो आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

चॉकलेट केक से दीपिका पादुकोण ने लोगों का जीता दिल

Deepika Padukone ने एक खूबसूरत Cake की तस्वीर दिखाकर कैपश्न में लिखा, “मेरी प्रेम की भाषा? अपनी बेटी के पहले जन्मदिन के लिए केक बना रही हूं।” चॉकलेट केक की झलक को देखकर लोग फ़िदा हो रहे हैं और बेटी के लिए दीपिका पादुकोण का प्यार ट्रेंड में आ गया है। वहीं इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि इतने बड़े स्टार्स होने के बावजूद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने सिंपल अंदाज में Dua का जन्मदिन मनाया जो वाकई बड़ी बात है। वैसे फैंस दुआ के जन्मदिन से और झलकियां देखने के लिए बेकरारी जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं।

काम से दूर बेटी Dua के लिए Deepika Padukone बनी शेफ

जहां तक दीपिका पादुकोण की बात करें तो उन्हें आखिरी बार सिंघम अगेन में देखा गया और इसमें उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ की गई है। हालांकि इस सबसे हटके प्रभास की स्पिरिट को लेकर वह संदीप रेड्डी वांगा कंट्रोवर्सी से भी चर्चा में है। अब उन्हें अल्लू अर्जुन के साथ एटली की फिल्म में देखा जाएगा जिसके लिए लोग इंतजार में हैं। वहीं फिल्हाल Deepika Padukone काम से दूर अपनी बेटी पर ध्यान दे रही है। हाल ही में उन्हें लंदन के LVMH prize 2025 में देखा गया जहां उनके फैशन से दुनियाभर में उनकी तारीफ हो रही है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 24, 2026