---Advertisement---

‘दोनों लीजेंड…’ पिता Prakash Padukone के जन्मदिन पर Deepika Padukone ने किया कुछ ऐसा कि लोग करने लगे वाहवाही! भावुक नोट लिखकर फैंस को दिया सरप्राइज

Deepika Padukone: अपने पिता प्रकाश पादुकोण के जन्मदिन के मौके पर दीपिका पादुकोण ने एक इमोशनल नोट लिखकर फैंस को खास सरप्राइज देती हुई नजर आई। इसके साथ ही बैडमिंटन को लेकर प्यार के बारे में बताती दिखी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 10, 2025 6:58 अपराह्न

Deepika Padukone
Follow Us
---Advertisement---

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पदुकोण बैडमिंटन के मंजे हुए खिलाड़ी रहे हैं और उनकी आज भी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। 70वें जन्मदिन के मौके पर उनकी बेटी Deepika Padukone ने एक ऐसी अनाउंसमेंट की जो निश्चित तौर पर देश के हर एक शख्स के लिए किसी खास तोहफे से कम नहीं है। अपने पिता के जन्मदिन के मौके पर उन्होंने इस अनाउंसमेंट से लोगों का दिल जीत लिया है और लोग उनकी वाहवाही करते हुए नजर आ रहे हैं। एक इमोशनल नोट शेयर करते हुए वह अपने पिता की प्राउड बेटी खुद को साबित करती हुई नजर आई। आइए जानते हैं क्या कहा उन्होंने जो है चर्चा में।

Deepika Padukone ने Badminton के लिए दिखाया प्यार

Deepika Padukone Instagram अकाउंट पर अपने पिता प्रकाश पादुकोण के साथ एक तस्वीर शेयर की है और इसके साथ ही लिखा, “बैडमिंटन खेलते हुए बड़े होने के नाते मैंने खुद अनुभव किया है कि यह खेल किसी व्यक्ति के जीवन को कितना आकर दे सकता है। शारीरिक, मानसिक और इमोशनल रूप से पादुकोण स्कूल ऑफ़ Badminton (PSB) के माध्यम से हम बैडमिंटन के आनंद और अनुशासन को सभी क्षेत्र के लोगों तक पहुंचाने की उम्मीद करते हैं। एक ऐसी पीढ़ी का निर्माण करना चाहते हैं जो स्वस्थ अधिक केंद्रित और खेल से प्रेरित हो।

दीपिका पादुकोण ने प्रकाश पादुकोण के जन्मदिन को बनाया खास

अपने पिता Prakash Padukone के जन्मदिन को खास बनाते हुए Deepika Padukone ने आगे कहा, “पापा जो लोग आपको अच्छी तरह से जानते हैं वह इस खेल के प्रति आपका जुनून को जानते हैं। 70 साल की उम्र में भी आप केवल बैडमिंटन के साथ खाते पीते और सांस लेते हैं और हम आपका जुनून को वास्तविकता बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी के लिए Badminton । 70वें जन्मदिन की शुभकामनाएं।” इसके साथ ही दीपिका पादुकोण ने कहा कि स्कूल ऑफ बैडमिंटन हर साल 75 सेंटर खोलने का लक्ष्य बना रहा है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस साल के अंत तक 100 सेंटर और आने वाले 3 सालों में 250 सेंटर तक विस्तार हो सकता है।

दीपिका पादुकोण की तारीफ करने लगे लोग

Deepika Padukone की इस अनाउंसमेंट को सुनने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर कमेंट करने लगे। एक ने लिखा ऑसम फादर डॉटर कोलैब कम्युनिटी को देने के लिए तो एक यूजर ने कहा दोनों लीजेंड अपने-अपने क्षेत्र में। बाकी यूजर्स भी इस पर प्यार लूटने में पीछे नहीं रहे हैं। एक यूजर ने लिखा थैंक यू प्रकाश सर इतनी अच्छी लड़की को दुनिया में लाने के लिए।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण अल्लू अर्जुन के साथ AA22xA6 में नजर आने वाली है।।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अप्रैल 24, 2026

Kartik Aaryan

अप्रैल 24, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 36

अप्रैल 24, 2026

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 7

अप्रैल 24, 2026

Alia Bhatt

अप्रैल 24, 2026

Varun Dhawan

अप्रैल 24, 2026