खिलाड़ियों को मां बनने के बाद खेल छोड़ने के लिए नहीं होना पड़ेगा मजबूर, क्या ICC की मातृत्व नीति को सपोर्ट कर Deepika Padukone ने शिफ्ट विवाद को दी हवा

Deepika Padukone: एक्ट्रेस ने आईसीसी की मातृत्व नीति की तारीफ की तो उनका पुराना शिफ्टिंग विवाद चर्चा में आ गया है और ऐसे में लोग वर्क लाइफ बैलेंस की बातें करने लगे हैं। क्या उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को भी कामकाजी महिलाओं और नई माता के लिए नियम बनाने का संदेश दिया है।

Deepika Padukone

Photo Credit- Google Deepika Padukone

Deepika Padukone: बेटी दुआ के जन्म के बाद एक्ट्रेस ने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस करने के लिए 8 घंटे की शिफ्ट की मांग की थी जिसकी वजह से उन्हें संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट से हाथ धोना पड़ा था। वहीं इस सबके बीच आईसीसी द्वारा महिलाओं के लिए नई मातृत्व नीति बनाई गई जिसकी तारीफ करते हुए दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। वही इस सबके बीच लोगों का कहना है कि इशारों में एक बार फिर से एक्ट्रेस ने 8 घंटे शिफ्ट विवाद को हवा दी है। आइए जानते हैं आखिर पूरी डिटेल्स क्या है और क्यों दूसरी बार मां बनने के लिए तैयार एक्ट्रेस चर्चा में आ गई है।

क्या है ICC की मातृत्व पॉलिसी जिसकी दीपिका पादुकोण हुई फैन

दरअसल इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल आईसीसी की नई मैटरनिटी मातृत्व पॉलिसी में गर्भावस्था के बाद खेल में वापसी की शुरुआत की गई है। इसके तहत मां बनने वाली महिला खिलाड़ी को मेडिकल और मानसिक सपोर्ट, रिकवरी प्लान, फ्लैक्सिबल ट्रेनिंग और चाइल्ड केयर जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएगी ताकि उन्हें मां और करियर में से किसी एक को बलिदान ना देना पड़े। मां बनने के बाद भी अपने करियर को अच्छे से देख सके इस बात का ख्याल रखा गया है।

आईसीसी को समर्थन दिखाकर क्या Deepika Padukone ने बॉलीवुड को दिया संदेश

वहीं आईसीसी द्वारा इस नई मातृत्व पॉलिसी की तारीफ करते हुए दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया और इसे ऐतिहासिक पल बताया। सोशल मीडिया पर उनके इस पोस्ट को देखकर एक बार फिर लोगों के बीच 8 घंटे की शिफ्ट विवाद चर्चा में है। जब दीपिका पादुकोण पहली बार मां बनी थी तब उन्होंने 8 घंटे की फिक्स शिफ्ट और वर्किंग कंडीशंस बेहतर करने की मांग की थी। वहीं अब आईसीसी की इस नीति की सराहना करने के बाद यूजर्स ने खुद वर्क लाइफ बैलेंस और 8 घंटे की शिफ्ट वाले स्टैंड को जोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर बहस की शुरुआत हो गई है कि एक्ट्रेस फिल्म इंडस्ट्री को संदेश दे रही है।

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण बहुत जल्द शाहरुख खान के साथ किंग और अल्लू अर्जुन के साथ राका में नजर आने वाले हैं। वहीं पर्सनल लाइफ में वह दूसरी प्रेगनेंसी को एंजॉय कर रही है।

 

 

Exit mobile version