---Advertisement---

Deepika Padukone शादी के 8 साल बाद भी रणवीर सिंह नहीं बल्कि इस शख्स से है ऑबसेस्ड, खुद ही किया खुलासा

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण से जब करंट ऑब्सेशन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने रणवीर सिंह का नाम नहीं लिया बल्कि उन्होंने एक ऐसे शख्स का जिक्र किया जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है। आइए जानते हैं कौन है वह।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 2, 2026 12:58 अपराह्न

Deepika Padukone
Follow Us
---Advertisement---

Deepika Padukone: बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण की बात करें तो फिलहाल वह मदरहूड को एंजॉय कर रही है। अपनी बेटी के लिए कुछ भी कर गुजरने की चाहत रखने वाली दीपिका पादुकोण ने हाल ही में कुछ ऐसा स्टेटमेंट दिया जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है। 2018 में रणवीर सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने ऑब्सेशन को लेकर बड़ा खुलासा किया जहां उन्होंने अपने पति का जिक्र नहीं किया। जब उनसे करंट ऑब्सेशन के बारे में पूछा जाता है तो वह किसी ऐसे शख्स का नाम लेती है जिसने लोगों का दिल जीत लिया है।

कौन है दीपिका पादुकोण के लिए उनका ऑब्सेशन

हार्पर बाजार के साथ इंटरव्यू में जब दीपिका पादुकोण से करंट ऑब्सेशन के बारे में पूछा जाता है तब दीपिका पादुकोण कहती है, “करंट नहीं बल्कि मेरा ऑब्सेशन ही मेरी बेटी है।” वह इस दौरान अपनी बेटी के साथ बॉन्डिंग को लेकर दिल छू लेने वाली बातें करती हुई नजर आती है। इस दौरान उनके बैग में एक अजीबोगरीब चीज दिखाई देती है जहां दीपिका पादुकोण बताती है कि यह थेपला का एक टुकड़ा है जो उसकी बेटी दुआ खा रही थी और वह उनकी बैग में गलती से गिर गया।

Deepika Padukone ने इस तरह किया बेटी के लिए प्यार का इजहार

इतना ही नहीं दीपिका पादुकोण यह भी कहती है कि आजकल उनकी जिंदगी का सबसे बेहतरीन फ्रेज आई लव यू बन गया है जिसे वह अक्सर अपनी बेटी से कह रही है। जाहिर तौर पर यह दुआ और दीपिका पादुकोण की बॉन्डिंग को दिखाने के लिए काफी है। यह सच है कि हर मां के लिए उसके बच्चे सब कुछ होते हैं। इतना ही नहीं मां और बेटी की बॉन्डिंग में कुछ खास होता है। ऐसी में दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी के लिए जिस तरह से प्यार का इजहार किया वह दिल जीतने लायक है।

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण स्पिरिट और कल्कि 2898 एडी 2 से कथित तौर पर शिफ्टिंग विवाद को लेकर किनारा कर चुकी हैं जहां वह 8 घंटे शिफ्ट को तवज्जो देती है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026