---Advertisement---

Deepika Padukone: ‘जीवन में इतना ड्रामा…’ Sandeep Reddy Vanga विवाद और हाथ से Prabhas की Spirit जाने के बीच डिसीजन को लेकर ये क्या बोलीं दीपिका! भड़क उठे हेटर्स

Deepika Padukone: प्रभास की स्पिरिट और संदीप रेड्डी वांगा के साथ कंट्रोवर्सी के बीच दीपिका पादुकोण का एक बयान चर्चा में है जहां वह यह कहती हुई नजर आती है कि वह अपनी अंतरात्मा की आवाज को सुनती है। वही करती है जो उनका मन करता है।आइए जानते हैं पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 28, 2025 10:51 पूर्वाह्न

Deepika Padukone
Follow Us
---Advertisement---

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण फिलहाल संदीप रेड्डी वांगा के साथ प्रभास की स्पिरिट को लेकर काफी चर्चा में है। जहां बीते दिन यह खबर सामने आई कि Deepika Padukone को इस फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। फिल्म से किनारा होने के बाद Sandeep Reddy Vanga ने तृप्ति डिमरी को अप्रोच किया और अब लीड एक्ट्रेस के तौर पर वह नजर आने वाली है। Spirit को लेकर कंट्रोवर्सी के बीच सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण के फैन पेज से एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जहां वह यह कहती हुई नजर आती है कि उन्हें जो सही लगता है वह वही करती है। आइए जानते हैं वह क्या बोल रही है जिसपर भड़के लोग।

Spirit डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा संग कंट्रोवर्सी के बीच Deepika Padukone ने जिंदगी के निर्णय को लेकर तोड़ी चुप्पी

कार्टियर इवेंट में ब्रांड एंबेसडर के रूप में शामिल हुईं दीपिका पादुकोण का इवेंट से एक वीडियो चर्चा में है जहां वह अपनी जिंदगी जीने के नजरिये के बारे में बात करती दिखी। Vogue अरबिया के साथ बातचीत में कहा, “मुझे जो चीज बैलेंस रखता है वह है सच्चा होना और ऑथेंटिक होना। जब भी मैं कठिन परिस्थितियों में होती हूं या जटिल समस्याओं का सामना करती हूं तो अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनती हूं और निर्णय लेती हूं। उन्ही निर्णयों के साथ खड़ी होती हूं जो वास्तव में मुझे शांति देती है। यही वह समय होता है जब मैं सबसे अधिक बैलेंस महसूस करती हूं।”

Sandeep Reddy Vanga को लेकर दीपिका पादुकोण को यूजर ने लगाई फटकार

Deepika Padukone के इस पोस्ट को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पर रिएक्ट करने लगे। संदीप रेड्डी वांगा के साथ कंट्रोवर्सी के बीच दीपिका पादुकोण का दिया हुआ बयान फिलहाल चर्चा में है। लोगों का कहना है कि इस तरह जवाब यही दे सकती है और ऐसा कोई नहीं कर सकता। Deepika Padukone के इस वीडियो पर लोग प्यार उठा रहे हैं। तो एक यूजर ने कहा, “जीवन में इतना ड्रामा बिल्कुल भी अच्छा नहीं है खुद के प्रति सच्चे रहे और मीडिया के सामने नाटक ना करें। संदीप सर उन लोगों में से हैं जो अपने काम के बारे में कभी झूठ नहीं बोलते क्योंकि वह अपने प्रति और दुनिया के प्रति भी सच्चे हैं। एक यूजर ने कहा बुढ़िया की तरह लग रही हो फुल एटीट्यूड के साथ।

क्या है स्पिरिट को लेकर संदीप रेड्डी वांगा और दीपिका पादुकोण विवाद

Spirit को लेकर Sandeep Reddy Vanga का एक पोस्ट बीते दिन काफी चर्चा में रहा था जहां उन्होंने एक्ट्रेस का नाम लिए बगैर यह कहा था कि “क्या यह आपका नारीवाद के लिए स्टैंड है। यहां तक कि उन पर फिल्म की कहानी लीक करने और यंग एक्ट्रेस की बेइज्जती करने का आरोप लगाया गया। वहीं इस पोस्ट को लोगों ने Deepika Padukone के साथ जोड़ा। आगे Prabhas की स्पिरिट कंट्रोवर्सी क्या मोड़ लेती है यह देखना एक्साइटिंग है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जून 15, 2026

Peddi Box Office Collection Day 11

जून 15, 2026

Bharat Bhagya Vidhata Vs Main Vaapas Aaunga Vs Governor Vs Haunted 2 Box Office Collection Day 3

जून 15, 2026

Rashmika Mandanna

जून 15, 2026

Aamir Khan

जून 15, 2026

Health Tips

जून 15, 2026