---Advertisement---

Dekhha Tenu Song: ‘मिस्टर और मिसेज माही’ के बीच दिखा भर-भरकर रोमांस, जाह्नवी और राजकुमार की जोड़ी ने लगाई आग

Dekhha Tenu Song: राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर के गाने 'देखा तेनु' का वीडियो रिलीज होने के बाद से ट्रेंड में है और इसमें उनकी केमिस्ट्री को देखने के बाद फैंस दीवाने हो गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 15, 2024 3:09 अपराह्न

Dekhha Tenu Song
Follow Us
---Advertisement---

Dekhha Tenu Song: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘मिस्टर और मिसेस माही‘ का नया गाना ‘देखा तेनु’ का वीडियो हुआ रिलीज। इस गाने में दोनों के बीच की जबरदस्त केमिस्ट्री और उनका रोमांस देखने के बाद आप भी इस जोड़ी की तारीफ करते हुए नहीं थकेंगे। इस गाने में दोनों के बीच की केमिस्ट्री से लेकर बॉन्डिंग तक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने के लिरिक्स ने भी लोगों का दिल जीत लिया है। यही वजह है कि फैंस के बीच गाना चर्चा में है। आइए देखते हैं यह वीडियो।

जाह्नवी और राजकुमार को ताकते रह जाएंगे आप

गाने की बात करें तो यह खास है। दोनों के बीच रोमांस और यह रोमांटिक गीत आपको लुभाने के लिए काफी है। इस वीडियो में फिल्म की कहानी एक बार फिर दिखाई गई है जिसमें राजकुमार और जाह्नवी एक दूसरे जानते नहीं रहते हैं लेकिन फिर भी एक परफेक्ट पार्टनर बनते हैं। इस गाने में जाह्नवी कपूर दुल्हन वाले अंदाज में दिखाई देती है तो राजकुमार राव भी शरमाते हुए नजर आए हैं। दोनों की शादी होती है और वे एक साथ जबरदस्त नजर आ रहे हैं।

आंखों में खोए दिखे जाह्नवी और राजकुमार

‘मिस्टर और मिसेज माही’ शादी के बाद क्रिकेट के मैदान में हनीमून मनाने के लिए जाते हैं और वे हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे होते हैं। जाह्नवी और राजकुमार राव के बीच प्यार और केमिस्ट्री देखने के बाद आप इस जोड़ी के फैन हो जाएंगे। दोनों एक दूसरे की आंखों में खोए हुए नजर आ रहे हैं और उनके बीच प्यार की झलक साफ दिखाई दे रही है।

इस गाने का न्यू वर्जन है ‘देखा तेनु’

इस गाने के लिरिक्स और कंपोजर जानी है तो सिंगर मोहम्मद फैज कुछ ही देर में इस वीडियो को 42000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। यह गाना उदित नारायण के ‘से शावा शावा’ का न्यू वर्जन है। वीडियो में हैप्पी मैरिड लाइफ की झलक और राजकुमार के साथ जाह्नवी होली खेलती हुई भी नजर आती है। अगर आप लंबे समय से किसी रोमांटिक गाने को एंजॉय नहीं किए हैं तो आप इसे देख सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Virat Kohli

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Kangana Ranaut

अप्रैल 17, 2026

Dhurandhar The Revenge Box office Collection Day 29

अप्रैल 17, 2026