---Advertisement---

Deva: दशहरे पर धांसू लुक से Shahid Kapoor ने की अपकमिंग फिल्म की घोषणा, सलमान की हीरोइन से करेंगे रोमांस

Deva: शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म का अगर आप इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। दरअसल दशहरे के मौके पर 'देवा' की घोषणा कर दी गई है जिसमें शाहिद एक्शन अवतार में नजर आएंगे। खास बात यह है कि फिल्म में साउथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी नजर आएंगी। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी खुश हैं और इसकी रिलीज तारीख की भी घोषणा कर दी गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 24, 2023 3:43 अपराह्न

Deva
Follow Us
---Advertisement---

Deva: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहिद कपूर अपनी प्रोजेक्ट्स को लेकर हर बार चर्चा में आ जाते हैं और ऐसे में दशहरे के मौके पर एक्टर फैंस को खास तोहफा देते हुए नजर आए। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर बड़ी घोषणा की है इसके बाद शाहिद चर्चा में हैं। ना सिर्फ उन्होंने फिल्म के टाइटल को लेकर खुलासा किया है बल्कि इसकी रिलीज तारीख के बारे में भी जानकारी दी है। शाहिद कपूर की अगली फिल्म का नाम ‘देवा’ है जिसे देख फैंस काफी खुश हैं। शाहिद अपनी इस अपकमिंग फिल्म को लेकर ट्रेंड में आ गए हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा।

धांसू लुक में दिल जीत गए शाहिद

शाहिद कपूर इस फिल्म में एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आएंगे और देवा फिल्म को लेकर लोगों के बीच अलग-अलग बज बरकरार है। जहां तक शाहिद कपूर के इस लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट शर्ट को कैरी किया है। वहीं लॉन्ग बीयर्ड और ब्लैक गॉगल्स में उनका अंदाज काबिले तारीफ है। गले में ब्लैक कलर लॉकेट और छोटे बाल के साथ हाथ में ब्रेसलेट और बंदूक लेकर फूल स्वैग दिखाते हुए शाहिद ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

इस दिन रिलीज हो रही फिल्म

फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए शाहिद ने कैप्शन में लिखा, “थिएटर में देवा दशहरा के मौके पर 11 अक्टूबर 2024 को आ रही है।” इसके साथ इतना तो तय है कि देवा अपने फर्स्ट लुक की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में है। आलम यह है कि फैंस फिल्म से झलक को खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पोस्ट को शेयर करते हुए शाहिद ने पूजा हेगड़े को भी टैग किया है और ऐसे में इस बात का अंदाजा लगाया गया कि फिल्म में पूजा लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी। वहीं फिल्म सिद्धार्थ रॉय कपूर के रॉय कपूर फिल्म बैनर्स के तले बनेगी। इससे पहले शाहिद ‘ब्लडी डैडी’ में अपना एक्शन अवतार दिखा चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026