---Advertisement---

बधाई हो! Devoleena Bhattacharjee का इंतजार हुआ खत्म, बेबी बॉय के जन्म पर Bigg Boss 13 के इन कंटेस्टेंट ने दी बधाई

Devoleena Bhattacharjee: बिग बॉस 13 फेम देवोलीना भट्टाचार्य के घर नन्हे मेहमान ने रखे कदम, एक्ट्रेस ने फैंस को दी खुशखबरी, सोशल मीडिया पर यूजर्स दे रहे हैं बधाई और लुटा रहे प्यार।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 19, 2024 11:30 पूर्वाह्न

Devoleena Bhattacharjee
Follow Us
---Advertisement---

Devoleena Bhattacharjee: टीवी की गोपी बहू देवोलीना भट्टाचार्य पिछले लंबे समय से प्रेगनेंसी को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई थी। ऐसे में आखिरकार बिग बॉस 13 फेम का इंतजार खत्म हो गया और उनके घर नन्हे मेहमान का आगमन हो चुका है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए दी है। निश्चित तौर Devoleena Bhattacharjee फैंस के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं है। दरअसल देवोलीना भट्टाचार्य ने बेबी बॉय को जन्म दिया है अपनी खुशी वह फैंस के साथ शेयर करती हुई नजर आई। सोशल मीडिया पर लोग लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं।

Bigg Boss 13 फेम Devoleena Bhattacharjee को मिली जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी

Devoleena Bhattacharjee ने इंस्टाग्राम पर एक क्लिप को शेयर करते हुए लिखा, “हम अपनी खुशी को जाहिर करते हुए काफी उत्साहित हैं। हमारा बेबी बॉय इस दुनिया में आ चुका है। 18.12.2024। इस पोस्ट से यह साफ है कि बीते दिन ही देवलीना ने बेटे को जन्म दिया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “हेलो दुनिया हमारा नन्ना फरिश्ता लड़का आया है।”

Bigg Boss 13 कंटेस्टेंट ने लुटाया Devoleena Bhattacharjee पर प्यार

देवोलीना भट्टाचार्य के पोस्ट को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें जमकर बधाई देने लगे। न सिर्फ फैंस बल्कि टीवी दुनिया के मशहूर सितारे भी उन्हें बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा ने भी अपनी खुशी जाहिर की है तो आरती सिंह ने भी देवोलीना पर प्यार लुटाया है।

Devoleena Bhattacharjee को Bigg Boss 13 में मिली एक अलग पहचान लेकिन शादी को लेकर रही विवादों में

जहां तक बात करते देवोलीना भट्टाचार्य की तो साथ निभाना साथिया सीरियल से उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। वहीं बाद में बिग बॉस 13 में वह एक स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आई थी। हालांकि अपनी शादी को लेकर वह काफी विवादों में रही क्योंकि उन्होंने अचानक ही शाहनवाज शेख के साथ शादी कर उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। बीते कुछ समय से वह अपनी प्रेगनेंसी फेज को खूब एंजॉय कर रही थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shah Rukh Khan

नवम्बर 2, 2026

Sanjay Gupta

नवम्बर 1, 2026

Aishwarya Rai

नवम्बर 1, 2026

Ramayana

अक्टूबर 31, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 16

अक्टूबर 31, 2026

 Filmmaker Sanjay Gupta

अक्टूबर 31, 2026