Dhamaal 4 Box Office Collection Day 6: अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म धमाल 4 को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं। लेकिन बढ़ते दिनों के साथ फिल्म की कमाई गिरती जा रही है। जिसके कारण मेकर्स के लिए टेंशन खड़ी हो गई है। शुरुआती दिनों में फिल्म का बहुत अच्छा प्रदर्शन रहा। लेकिन उसके बाद कमाई गिर गई। हालंकि फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। लेकिन मेकर्स के लिए 200 करोड़ का भारी-भरकम बजट होने के कारण लागत निकालना मुश्किल हो रहा है।
Dhamaal 4 Box Office Collection Day 6 कितना हुआ?
धमाल 4 ने रिलीज के छठे दिन 6.75 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई 11137 शोज से हुई है। वहीं, भारत में अजय देवगन की धमाल 4 टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 107.41 करोड़ रुपए कर चुकी है। इसके साथ ही विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 17.25 करोड़ रुपए है। धमाल 4 का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 124.66 करोड़ रुपए है। मूवी का बजट 200 करोड़ है। ऐसे में मेकर्स के लिए सबसे बड़ी चुनौती लागत निकालकर प्रॉफिट निकालने की है। हालंकि इंद्र कुमार की ये मूवी दर्शकों को पसंद आ रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
अजय देवगन की ‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्यों गिरा?
अजय देवगन की धमाल 4 एक मल्टी स्टारर फिल्म है। जिसमें मुख्य रुप से अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी , ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद और रवि किशन जैसे बड़े सितारे हैं। फिल्म की गिरावट का प्रमुख कारण दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया माना जा रहा है।फिल्म की कहानी में उन्हें कुछ नयापन नहीं लगा। इसके साथ ही वर्किग डे होने के कारण फिल्म कुछ नया नहीं मिल पा रहा है। इस फिल्म का मुकाबला अक्षय कुमार की कॉमेडी मूवी वेकल टू द जंगल जैसी फिल्मों से है।
