आमिर खान की तीसरी शादी पर रिएक्ट करते हुए Salman Khan ने अपनी मैरिज पर दिया बड़ा बयान, फैंस हुए हैरान

Salman Khan: 'कॉफी विद करण 9' में गेस्ट बनकर पहुंचे सलमान खान ने कई मुद्दों पर खुलकर बात की है। उन्होंने अपनी शादी और आमिर खान को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिसकी हर तरफ चर्चा है।

Salman Khan

Picture Credit: Google

Salman Khan :  बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान करन जौहर के टॉक शो ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ के पहले एपिसोड में पहुंचे। यहां पर उन्होंने खुलकर हर मुद्दे पर अपना राय रखी। इसके साथ ही शो के आखिरी सीजन में हमेशा पूछे जाने वाले सवाल शादी कब करोगे का भी जवाब दिया है?  जिसे सुनकर फैंस को हैरानी हो रही है। उन्हें यकीन नहीं हो रही है कि, उनके भाईजान ने ये कैसा फैसला कर लिया है? इसके साथ ही उन्होंने आमिर खान की तीसरी शादी पर भी रिएक्टर किया है।

Salman Khan  ने आमिर खान  और अपनी मैरिज पर दिया बयान

‘कॉफी विद करण 9’ में गेस्ट बनकर पहुंचे सलमान खान से जब बॉलीवुड फिल्म मेकर करन जौहर ने शादी और आमिर खान की तीसरी मैरिज को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, करण जौहर ने जब एपिसोड की शुरुआत में सलमान के करीबी दोस्त आमिर खान की गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी का जिक्र किया, तो सलमान खान ने कहा, ‘मैं उनके लिए बहुत खुश हूं’।

देखें वीडियो

 

वीडियो क्रेडिट-bingemovesIN

जब करण जौहर ने सलमान से उनके मैरिज प्लान्स के बारे में पूछा, तो 60 साल के अभिनेता ने बेहद छोटा जवाब देते हुए कहा, ‘मैं ठीक हूं’  और उन्होंने शादी न करने के अपने फैसले पर संतुष्टि जताई और कहा वो ऐसे ही खुश हैं।

 करण जौहर के  Koffee with Karan Season 9  में सलमान खान ने इन बड़े मुद्दों पर खुलकर की बात

करण जौहर के ‘कॉफी विद करण’ सीजन 9 के पहले एपिसोड में सलमान खान ने एक नहीं कई मुद्दों पर खुलकर राय रखी है। एक्टर ने यहां पर भविष्य में पिता बनने की इच्छा, वर्जिनिटी वाले बयान का असली सच, बायोपिक पर सख्त मनाही, बेडरुम में हॉरर फील , करिश्मा कपूर के साथ अफेयर पर मज़ाक, सुल्तान फिल्म के बाद खराब हेल्थ और कैमरा फोन और पैपराजी कल्चर पर तंज जैसी बाते कही हैं। इस शो को 14 अक्टूबर  2026 को ओटीटी प्लटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।  सलमान खान ने कई बड़े मुद्दों पर खुलकर बात रही है। जिसके कारण उनके फैंस और ऑडियंस को वो हर जवाब मिल गया जो सवाल अकसर उनके दिमाग में घूमता रहता है।

 

Exit mobile version