Rise And Fall 2: ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। ये रिएलिटी शो ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन एमएक्स प्लेयर और अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा रहा है। जब से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का बड़ा बेटा तेज प्रताप यादव शो से बाहर हुए हैं, तब से इस पर असर तो पड़ा है। लेकिन कंस्टेंट्स की मस्ती खत्म होने का नाम नहीं ले रही ले रही है। अभी हालहि में पेंटाहाउस और वर्क्स के बीच एक टास्क हुआ है। जिसमें एक्टर गौतम गुलाटी अपने आप को शो का विनर बताते दिखे हैं। नए प्रोमो में काफी कुछ नया और मजेदार देखने को मिला है।
Rise And Fall 2 शो में गौतम गुलाटी ने की मस्ती
अभी हालहि में आए नए प्रोमो में कंस्टेंट्स की मस्ती देखी गई है। बेसमेंट में बैठकर सभी कंस्टेंट मस्ती करते दिखे हैं। कंटेस्टेंट्स बेसमेंट में बैठकर एक फन अल्फाबेट गेम खेलते नजर आ रहे हैं, जिसमें एक लेटर चुनने के बाद उस अक्षर से नाम बोलने होते हैं। इस फन टास्क में गौतम गुलाटी विजेता घोषित होते हैं।
देखें वीडियो
गेम जीतने के बाद जब साथी कंटेस्टेंट कहती हैं कि ‘तुम सिर्फ हमारे इस अल्फाबेट गेम के विनर हो’, तो गौतम गुलाटी पूरे कॉन्फिडेंस में कहते हैं नहीं, असली वाली ट्रॉफी भी जीतेंगे। इसके बाद वह शो में जल्द ही एक बड़ा तख्तापलट करने का दावा भी करते हैं।
‘राइज एंड फॉल 2’ रिएलिटी शो का कौन हो सकता है विनर?
नए प्रोमो में भले ही भले ही गौतम गुलाटी मस्ती में खुद को विनर कह रहे हों, लेकिन इस समय शो के भीतर उनके समीकरण काफी बदल चुके हैं। शहजाद पूनावाला ने अपनी पावर का इस्तेमाल कर गौतम को लक्जरी पेंटहाउस से नीचे वर्कर्स बेसमेंट भेज दिया है। जिसके कारण उनक चुनौती काफी बढ़ गई है। बेहरहाल अभी पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के द्वारा होस्ट किए जा रहे राइज एंड फॉल 2 के सबसे पावरफुल कंस्टेंट्स गौतम गुलाटी, स्वारा भास्कर और प्रियंका चाहर चौधरी बनी हुई है। ये शो पूरे 42 दिनों तक चलेगा। 26 सितंबर 2026 से शुरु हुआ ये रिएलिटी शो नवंबर के पहले हफ्ते की 6 से 7 तारीख तक चल सकता है।
