---Advertisement---

Dhanush को क्यों Reddit यूजर ने कहा ‘गोल्ड डिगर’, क्या सफलता की सीढ़ी चढ़ने के लिए Rajinikanth का किया इस्तेमाल

Dhanush: धनुष को लेकर रेडिट यूजर ने आखिर क्यों कहा गोल्डडिगर, एक्टर की धज्जियां उड़ाते दिखे यूज़र ने लगाया कई गंभीर आरोप, आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है जो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 28, 2025 12:57 अपराह्न

Dhanush
Follow Us
---Advertisement---

Dhanush: साउथ फिल्मों से लेकर बॉलीवुड तक में नजर आने वाले धनुष आज यानी 28 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में उन्हें लेकर तमाम तरह की खबरें लोगों का ध्यान खींचा है जहां यूजर का कहना है कि आखिर क्यों Dhanush को गोल्ड डिगर नहीं कहा जा रहा है। Rajinikanth के एक्स दामाद और ऐश्वर्या के पूर्व पति धनुष को गोल्डडिगर कहने के पीछे रेडिट यूजर ने जो तर्क दिया वह निश्चित तौर पर किसी को भी हैरान कर सकता है। आइए जानते हैं रेडिट यूजर ने पोस्ट में क्या लिखा जो सुर्खियों में है और यह आपको हैरान कर सकता है क्योंकि इस तरह किसी पुरुष को गोल्डडिगर कहना वाकई शॉकिंग हो सकता है।

क्या रजनीकांत के जरिए Dhanush को मिला स्टारडम

धनुष को लेकर रेडिट यूज़र ने पोस्ट में लिखा कि Dhanush को गोल्डडिगर टैग क्यों नहीं दिया जा रहा है। इसके साथ ही कहा गया कि “मेरा मतलब है, भले ही वो फ़िल्मी पृष्ठभूमि से हों, लेकिन 21 साल की छोटी सी उम्र में एक बड़े मेगा स्टार की बेटी से शादी करना उनकी सफलता की एक सुनहरा सीढ़ी साबित हुआ। और फिर उन्होंने एक बहुत ही अनुमानित काम किया… दुनिया भर में मशहूर होने के बाद उन्होंने अपनी 18 साल की पत्नी को तलाक दे दिया। हम ऐसे मर्दों को भी गोल्ड डिगर क्यों नहीं कहते? सच कहूं तो ऐश्वर्या के साथ उनका रिश्ता कभी सच्चा नहीं लगा।”

धनुष की उड़ाई लोगों ने खिल्ली

वहीं रेडिट यूजर के इस पोस्ट को देखने के बाद Dhanush को लेकर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। एक ने कहा मुझे ज्यादा हैरानी इस बात से है कि रजनीकांत ने अपनी बेटी के लिए धनुष को चुना वह और भी कामयाब इंसान चुन सकते थे। जरूरी नहीं कि वह फिल्मी दुनिया से ही हो। लगता है यह सब किस्मत की बात है। वहीं एक ने कहा वह इतना अच्छा एक्टर था कि Rajinikanth को भी बेवकूफ बना सकता था। वहीं धनुष को लेकर एक रेडिट यूजर ने कहा मुझे पता है मैं भी यही सोचा था थलाइवा और मेगा स्टार होने के नाते वह अपनी बड़ी बेटी के लिए किसी को भी चुन सकते थे लेकिन मुझे बहुत आश्चर्य हुआ कि उन्होंने ऐश्वर्या के लिए हामी कैसे भरी।

हालांकि Dhanush और ऐश्वर्या के रिश्ते को लेकर रेडिट यूजर्स की यह अपनी राय है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rekha

अक्टूबर 10, 2026

Jaya Bachchan

अक्टूबर 9, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 7

अक्टूबर 9, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 63

अक्टूबर 9, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 15

अक्टूबर 9, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 9, 2026