Hema Malini संग विवाह और धर्म बदलने पर क्या है Dharmendra की सच्चाई? जानिए दूसरी शादी को लेकर भारतीय कानून

Dharmendra

Dharmendra (संकेतात्मक फोटो )

Dharmendra: बॉलीवुड के लीजेंडरी एक्टर की लिस्ट में शुमार धर्मेंद्र (Dharmendra) और उनकी दूसरी शादी लगातार चर्चा में रही है। 1980 में हेमा मालिनी (Hema Malini) संग दूसरी शादी कर चुके धर्मेंद्र आज भी इसे लेकर कई दफा विवादों में रहते हैं। जहां धर्म बदलकर दूसरी शादी करने का उन पर आरोप लगाया जाता है लेकिन क्या आपको पता है कि इस बारे में धर्मेंद्र ने क्या कहा है। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की दूसरी शादी की सच्चाई क्या है। पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ शादीशुदा होने के बावजूद हेमा मालिनी संग नाम बदलकर निकाह किए थे धर्मेंद्र। आइए जानते हैं हिंदू धर्म में दूसरी शादी को लेकर क्या है भारतीय कानून।

Dharmendra-Hema Malini को लेकर उड़ी ये अफवाहें

धर्मेंद्र ने प्रकाश यानी अपनी पहली पत्नी के होने के बावजूद हेमा मालिनी से शादी की थी। इस दौरान उन्होंने प्रकाश को तलाक भी नहीं दिया था। पहली पत्नी के रहते हुए उन्होंने धर्म बदलकर खुद दिलबार बने और हेमा मालिनी को आयशा बनाए। दोनों की निकाह की खबरें उस समय खूब विवादों में रही थी लेकिन 2004 में इस पर सवाल खड़े हुए थे जब धर्मेंद्र ने लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया था।

धर्म बदलने पर Dharmendra का रिएक्शन

इस दौरान धर्मेंद्र को लेकर कांग्रेस ने यह सवाल उठाया था कि धर्मेंद्र ने अपनी संपत्ति पर सिर्फ पत्नी प्रकाश का नाम लिखा है। इसमें हेमा मालिनी का कोई लेना देना नहीं है। वहीं धर्मेंद्र ने 2004 में खुलेआम यह बात कही थी कि “दूसरी शादी को लेकर उन पर जो आरोप लगाया जा रहा है वह पूरी तरह से बेबुनियाद है। मैं उस तरह का आदमी नहीं हूं जो अपनी हित के लिए अपना धर्म बदल ले।”

Hema Malini को Dharmendra की वजह से झेलनी पड़ी थी मुसीबत

हेमा मालिनी पर भी धर्म बदलने के आरोप लगाए गए थे और उनका राज्यसभा सांसद से नामांकन रद्द करने की अपील की जा रही थी। लेकिन इस पर एक्ट्रेस ने बेधड़क होकर जवाब दिया था कि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है और उनके पास बोलने के लिए कुछ भी नहीं है। धर्मेंद्र पर लगे आरोपों से हेमा मालिनी किनारा करती हुई नजर आई थी।

दूसरी शादी को लेकर हिंदू धर्म में क्या है कानून

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version