Udta Teer Box Office Collection Day 1: क्या फेल हो गयी सारा अली खान -आयुष्मान खुराना की कॉमेडी? ‘उड़ता तीर’ देखने से पहले जानें रिस्पोंस

Udta Teer Box Office Collection Day 1: सारा अली खान -आयुष्मान खुराना की कॉमेडी फिल्म 'उड़ता तीर' का ऑपनिंग डे कलेक्शन आ गया है। जिसे देखने के बाद फैंस और मेकर्स दोनों ही निराश हुए हैं। वीकेंड पर देखने का प्लान है तो जानें फिल्म ने पहले दिन कितने कमाए?

Udta Teer Box Office Collection Day 1

Picture Credit: Google

Udta Teer Box Office Collection Day 1:  आयुष्मान खुराना  और सारा अली खान की कॉमेडी फिल्म  ‘उड़ता तीर’ अभी हालहि में 23 अक्टूबर 2026 को रिलीज हुई थी।  फिल्म काफी यूनिक कहानी पर आधारित है। यही कारण है कि, फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार था। दोनों सितारों में काफी प्रमोशन भी किया। लेकिन जैसे ही ऑपनिंग डे का कलेक्शन आया वैसे ही मेकर्स को बड़ा झटका लग गया। क्योंकि फिल्म की कमाई  इसके रिव्यू से बिल्कुल ही विपरित है।  वीकेंड पर अगर आप परिवार संग ‘उड़ता तीर’ देखने जा रहे हैं तो, इसके पहले दिन की कमाई के बारे में जरुर जानें।

Udta Teer Box Office Collection Day 1 कितना हुआ?

‘उड़ता तीर’ मूवी ने ऑपनिंग डे पर 4.10 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 6265 शोज से हुई है। वहीं, इस कॉमेडी फिल्म ने टोटल कमाई 4.83 करोड़ रुपए की है।आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म का बजट 65 करोड़ रुपए के आस-पास बताया जा रहा है। लेकिन जिस तरह से फिल्म ने पहले दिन निराशाजनक कमाई की है वो इसकी स्टोरी पर कई सवाल उठा रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ का क्यों गिरा कलेक्शन?

बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की कहानी एक पाकिस्तानी लड़के की है। जिसकी याददाश्त चली जाती है और वो अचानक से सच्चा हिन्दुस्तानी बन जाता है। इसके बाद शुरु होता है कॉमेडी का असली खेल। फिल्म के डायरेक्टर आकाश कौशिक हैं। वहीं , करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस ने इसे बनाया है। लेकिन फिल्म का हाल बेहाल है। इसका प्रमुख कारण अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ और रजनीकांत की ‘जेलर 2’ है। क्योंकि इन बड़ी मूवी ने थिएटर्स पर कब्जा किया हुआ है। जिसके कारण ‘उड़ता ती’र को कम शोज मिले हैं। इसके साथ ही कुछ लोग फिल्म की कमजोर कहानी को भी जिम्मेदार मान रहे हैं।

Exit mobile version