Prabhas: साउथ सिनेमा के ‘बाहुबली’ प्रभास की अपकमिxग फिल्म ‘फौजी’ का टीजर आ गया है। इसमें एक्टर का बागी और रौद्र रुप देखने को मिल रहा है। ये एक पीरियड एक्शन फिल्म है। टीजर को देखकर साफ लग रहा है कि, सुभाष चंद्र बोस और हिटलर का कनेक्शन मूवी को काफी हटकर बनाने वाला है। वहीं, प्रभास लंबे समय बाद एक ऐसे रोल में हैं जो अपने अलग-अलग रुपों से फैंस और ऑडियंस दोनों को प्रभावित करेगा। मूवी अगले साल19 मार्च 2026 को रिलीज हो रही है। प्रभास की फौजी फिल्म ग्लोबल लेवल पर हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम और बंगाली भाषा में रिलीज होगी। फैजी की टीजर में मेकर्स ने तीन चीजें डाली हैं, जो मूवी की जान बताई जा रही हैं।
Prabhas की अपकमिंग फिल्म ‘Fauzi’ Teaser आते ही छाया
प्रभास की ‘फौजी’ फिल्म नेताजी सुभाष चंद्र बोस और एडोल्फ हिटलर के बीच का कनेक्शन डाला गया है। इस मूवी में दूसरे विश्व युद्ध के दौरान भारत की स्थिति और इस पर पड़ने वाले प्रभाव देखने को मिलेंगे।
बागी सैनिक के साथ जासूस बने प्रभास
‘फौजी’ फिल्म में प्रभास का किरदार एक बागी सैनिक और तेज तर्रार जासूस का है। जो अंग्रेजों के सिस्टम की नींव हिला देगा। फिल्म में प्रभास के रोल का अंदाजा इसी बात से लगाया जाता है कि, उन्हें बागी सैनिक बोला गया है।
‘फौजी’ फिल्म में खूंखार अवतार के साथ लौटे प्रभास
जिन लोगों ने भी बाहुबली फिल्म के दोनों पार्ट में प्रभास को देखा है वो लंबे समय से उनके इसी खूंखार और रफ रुप को देखना चाहते थे। टीजर में खून से सनी आर्मी की वर्दी और आंखों में गुस्सा प्रभास को रिबेल बना रहा है। मेकर्स ने जिस तरह से 1932 वाली स्थिति दिखाने की कोशिश की है। वो काफी हटकर है।
Fauzi फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट
प्रभास की 19 मार्च 207 को रिलीज होने वाली फिल्म ‘फौजी’ की कहानी आजाद हिंद फौज और सीक्रेट मिशन की है। फिल्म में लीड रोल में प्रभास, इमानवी , मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और जया प्रदा जैसे बड़े एक्टर्स हैं। फौजी फिल्म रे राइटर और डायरेक्टर हनु राघवपुडी हैं। इस तेलुगु फिल्म का बजट 700 करोड़ के आस-पास है।
