---Advertisement---

Dharmendra Prayer Meet: सनी देओल और बॉबी देओल की वायरल झलक ने तोड़ा लोगों का दिल, हेमा मालिनी की गैर मौजूदगी से उठा सवाल

Dharmendra Prayer Meet: बॉलीवुड के हीरोइन धर्मेंद्र के प्रेयर मीट में इंडस्ट्री के तमाम दिग्गज नजर आए लेकिन लोगों का ध्यान बॉबी देओल और सनी देओल ने खींचा है जो इस दौरान अपने जज्बात को संभालते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर हेमा मालिनी की गैर मौजूदगी पर भी लोग बात बना रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 28, 2025 10:45 पूर्वाह्न

Dharmendra Prayer Meet
Follow Us
---Advertisement---

Dharmendra Prayer Meet: बॉलीवुड के ही मैन धर्मेंद्र इस दुनिया से भले ही चले गए हो लेकिन उनकी चमकती विरासत को संभालने के लिए उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल फिलहाल इंडस्ट्री में राज कर रहे हैं। यह सच है कि दोनों की अपनी एक अलग पहचान है। वहीं इस सबके बीच धर्मेंद्र प्रेयर मीट से एक भावुक कर देने वाली तस्वीर वायरल हो रही है जहां आने वाले मेहमानों से जिस अंदाज में सनी देओल और बॉबी देओल मिल रहे हैं वह किसी के भी दिल को जब झकझोर सकता है। एक पिता को खो देना उनके बेटे के लिए कितना दुखदाई होता है यह शायद शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। हालांकि इस दौरान हेमा मालिनी को नहीं देखा गया।

Dharmendra Prayer Meet में इस हाल में दिखे सनी देओल और बॉबी देओल

वायरल हो रही तस्वीर की बात करें तो धर्मेंद्र प्रेयर मीट की यह बताई जा रही है जहां आप देख सकते हैं कि मेहमानों के बीच घिरे हुए सनी देओल और बॉबी देओल नजर आ रहे हैं। दोनों की आंखें नम है और हाथ जुड़े हुए हैं। वे मेहमानों का स्वागत कर रहे हैं। धर्मेंद्र प्रेयर मीट में उनके बेटों ने जिस तरह से हाथ जोड़कर अपनी विनम्रता दिखाई वह देखकर लोग भावुक हो रहे हैं। इस दौरान सनी देओल और बॉबी देओल व्हाइट शर्ट को कैरी करते हुए दिखे।

धर्मेंद्र प्रेयर मीट में दिखा भावुक कर देने वाला पल

इतना ही नहीं तस्वीर में सनी देओल और बॉबी देओल के सामने और भी मेहमान नजर आ रहे हैं जो उन्हें सांत्वना दे रहे हैं लेकिन धर्मेंद्र प्रेयर मीट में अपने जज्बात को उनके बेटे काबू नहीं कर पाए। यह वाकई भावुक कर देने वाला पल था। इस झलक को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उन पर प्यार लुटा रहे हैं और धर्मेंद्र की विरासत की तारीफ कर रहे हैं।

हेमा मालिनी के नहीं दिखने से लोगों को हुई हैरानी

बता दे कि धर्मेंद्र प्रेयर में शाहरुख खान से लेकर सलमान खान, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, आर्यन खान, रेखा, माधुरी दीक्षित, सुनील शेट्टी तक को स्पॉट किया गया जो इस दौरान देओल परिवार का साथ देते हुए दिखे। वहीं दूसरी तरफ या खबर भी चर्चा में है कि इस दौरान हेमा मालिनी वहां नजर नहीं आई। हेमा के अलावा ईशा देओल को भी नहीं देखा गया। खबर यह भी है कि हेमा मालिनी ने अलग से धर्मेंद्र के लिए प्रेयर मीट रखा था। कुछ लोग इस पर सवाल उठाते हुए भी नजर आ रहे हैं लेकिन यह उनकी पर्सनल जिंदगी है।

हमेशा के लिए लोगों को छोड़ गए धर्मेंद्र

गौरतलब है कि 25 नवंबर की सुबह धर्मेंद्र के फैंस के लिए काफी शॉकिंग रहा क्योंकि एक के बाद एक झलक सामने आने लगी जहां अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था। आनन फ़ानन में अंतिम संस्कार किया गया जिसमें बॉलीवुड के तमाम दिग्गज शामिल होते दिखे। वहीं अब 27 नवंबर को प्रेयर मीट रखा गया था।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 27, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13

अगस्त 27, 2026