---Advertisement---

Dhruv Rathee ने दिया Elvish Yadav को मुंह तोड़ जवाब, अनपढ़ बोलकर की घनघोर बेइज्जती

Dhruv Rathee ने मशहूर यूट्यूबर Elvish Yadav को मुंह तोड़ जवाब दिया और अनपढ़ बोलकर बेइज्जती करते नजर आए।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 13, 2024 4:22 अपराह्न

Dhruv Rathee
Follow Us
---Advertisement---

Dhruv Rathee: मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) और ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) आए दिन एक दूसरे से लड़ते या सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे को खरी-खोटी सुनाते नजर आते हैं। और अब एक बार फिर ऐसा की कुछ मामला सामने आया है। दरसल Bigg Boss 2 के विनर एल्विश ने अलग-अलग फैक्ट चेक मुद्दों पर वीडियो बनाने ध्रुव राठी की एक वीडियो को ट्वीट कर उनका मजाक उड़ाया था। अब उस वीडियो का जवाब देने और एल्विश का मजाक उड़ाने ध्रुव राठी भी मौदान में उतर गए हैं, जहां वह उन्हें मुंह तोड़ जवाब देते और अनपढ़ बोलकर उनकी बेइज्जती करते दिखे। चलिए जानते हैं आखिर माजरा क्या है।

एल्विश यादव ने शेयर किया था वीडियो

ध्रुव राठी बीते कई दिनों से लोकसभा इलेक्शन पर भी वीडियो बना रहे थे और इसी बीच उन्होंने एक वीडियो रिजल्ट पर भी बनाया जिसमें वह वोटों के मार्जिन पर बात करते दिख रहे थे। इसी बीच यूट्यूबर एल्विश यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर वो वीडियो पोस्ट किया और लिखा ‘मार्जिन ऑफ़ विक्ट्री परसेंटेज के आर्टिकल को विक्ट्री मार्जिन बोलकर परोस देता हूं, किसी को क्या ही पता चलेगा।” एल्विश ने इस कैप्शन के साथ जोकर की इमोजी भी लगाई जिससे यह साफ हुआ की वह ध्रुव राठी का मजाक उड़ा रहे हैं।

Dhruv Rathee ने दिया एल्विश को मुंहतोड़ जवाब

एल्विश यादव के इस ट्वीट पर ध्रुव राठी ने उन्हें मुंह तोड़ जवाब दिया और लिखा “परसेंटेज क्लास 7 में पढ़ाई जाती है लेकिन, जो लोग टीचर की रिसपेक्ट करने के बजाए टीचर को सेट करने में लगे हों, वो अनपढ़ ही रह जाते हैं। यूट्यूबर ने भी अपने इस ट्वीट के साथ जोकर की इमोजी लगाई और एल्विश यादव का मजाक उड़ाया।

ध्रुव राठी ने क्यों किया एल्विश के लिए ऐसा ट्वीट?

अगर आप सोच रहे हैं कि ध्रुव राठी ने एल्विश के लिए ऐसा ट्वीट क्यों किया तो आपको बता दें, एल्विश यादव पहले अपने यूट्यूब चैनल पर टीचर को सेट करने वाली फनी वीडियोज डालते थे, जीससे ध्रुव राठी ने एल्विश को जवाब देने के लिए टीचर वाला मुद्दा ऐड किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kiara Advani

अगस्त 23, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 9

अगस्त 23, 2026

Batwara 1947 Box Office Collection Day 9

अगस्त 23, 2026

Kangana Ranaut

अगस्त 23, 2026

Mohsin Khan

अगस्त 23, 2026

Vaani Kapoor

अगस्त 23, 2026