---Advertisement---

Dhurandar Trailer: अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त की अदाकारी का बेजोड़ जलवा

Dhurandhar Trailer: रणवीर सिंह की धुरंधर फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है और कहने में दो राय नहीं है कि यह आपके दिल में कुछ इस कदर घर करने वाली है कि आप एक बार फिर मारपीट और एक्शन में खो जाएंगे। आइए जानते हैं क्यों है यह खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 18, 2025 1:09 अपराह्न

Dhurandar Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar Trailer: लंबे समय तक जिस ट्रेलर का फैंस को इंतजार था आखिरकार वह जारी कर दिया गया है। हम बात कर रहे हैं रणवीर सिंह की धुरंधर की जो आप देख सकते हैं। कहने में दो राय नहीं है कि धुरंधर ट्रेलर को देखकर आपको यही अहसास होने वाला है कि आप किसी सिनेमा घर में किसी फिल्म को एंजॉय कर रहे हैं। मारपीट से लेकर एक्शन को जबरदस्त तरीके से कुछ ही मिनट में फिल्माने की कोशिश की गई और यह इसे सुपरहिट बनाने के लिए काफी है। आर माधवन के साथ अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त की फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए धुरंधर ट्रेलर तोहफे से कम नहीं है।

Dhurandhar Trailer में रणवीर सिंह के साथ सभी स्टार्स ने उड़ाया गर्दा

Credit- JioStudios

धुरंधर ट्रेलर में आवाज आती है ‘1971 के जंग के बाद पाकिस्तान में निराशा का माहौल था। मैं 6 साल का था उसे समय जिया उल हक ने कुछ ऐसा कहा था जो मैं कभी नहीं भूल सकता।’ इसके साथ मेजर इकबाल ISI के किरदार में अर्जुन रामपाल की झलक दिखाई देती है। आवाज आती है, “इनकी मर्जी के बगैर पाकिस्तानी सियायत का एक पत्ता नहीं हिलता। मेजर इकबाल साहब जिसपर मेहरबान हो जाएं उनका मुस्तकबिल बदल जाता है।” वह पूरी तरह धमाल मचाते दिखे हैं। पाकिस्तान में आतंकवाद के मूल तक घुसपैठ करने के लिए आर माधवन कहते हैं, ”नींद में भी भारत को नुकसान पहुंचाने के बारे में सोचे तो सपने में भी केवल हम दिखाई देने चाहिए।” वहीं रहमान डकैत बने हुए अक्षय खन्ना को देख आप हिल जाएंगे। चौधरी असलम बनकर संजय दत्त स्वैग दिखाते नजर आए। धुरंधर ट्रेलर में एक से बढ़कर एक डायलॉग है और अंत में आवाज आती है, “यदि तुम लोगों के पटाखे खत्म हो गए हैं तो अब मैं धमाका शुरू करूं।” वहीं अंत में रणवीर सिंह का धमाका दिखता है।

धुरंधर ट्रेलर देख क्या है फैंस का हाल

कहते हैं इंतजार की घड़ी लंबी होती है लेकिन एक बार जब यह खत्म हो जाती है तो परिणाम देखकर हम खुश हो जाते हैं। धुरंधर ट्रेलर देखकर फैंस का भी कुछ इसी तरह का हाल है।जहां कुछ लोगों को रणवीर सिंह की एक्टिंग थोड़ी ज्यादा लगी है तो कुछ लोग इसे सिनेमाघरों के लिए ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। ईश्वर का क्रोध बनकर लोगों को आदित्य धर की फिल्म धुरंधर से क्या एक्टर इस बार फैंस का हाल बेहाल करने वाले हैं। बड़ी फिल्मों की लिस्ट में कमाई के मामले में शुमार हो पाएंगे यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

रणवीर सिंह के साथ धुरंधर में सुपरस्टार्स के सामने दिखेंगी यह एक्ट्रेस

आदित्य धर के निर्देशन में बनने वाली धुरंधर फिल्म को लेकर लोगों में गजब क्रेज है। यही वजह है कि 280 करोड़ के बजट में बनने वाली इस फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और आर माधवन, अर्जुन रामपाल जैसे मंजे स्टार्स नजर आएंगे तो सारा अर्जुन लीड एक्ट्रेस के तौर पर दिखेंगी। यह 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हो रही है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026