Dhurandhar 2 : रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मूवी ने चार दिनों के अंदर वर्ल्ड वाइड 761 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। आदित्यधर के निर्देशन में बनी ये फिल्म आए दिन रिकॉर्ड बनाती जा रही है।धुरंधर 2 की साउथ सुपर स्टार्स के द्वारा जमकर तारीफ हो रही है। इस बीच साउथ सिनेमा के किंग रजनीकांत का रिएक्शन आया है। उन्होंने डायरेक्टर आदित्यधर को बॉक्स ऑफिस का बाप बता दिया है। बॉलीवुड के इतिहास में ऐसे बहुत ही कम मौके रहे हैं जब साउथ सिनेमा के किसी बड़े सितारे ने इतनी ज्यादा किसी बॉलीवुड फिल्म की तारीफ की है। साउथ सुपर स्टार के इस रिएक्शन को देख पाकिस्तानियों को मिर्च लग गई है। उन्होंने इसे फनी करार दिया है।
Dhurandhar 2 की रजनीकांत ने की तारीफ, पाकिस्तान को लगी मिर्च
रजनीकांत ने धुरंधर 2 की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘क्या शानदार फिल्म है… धुरंधर2 !!! आदित्य धर बॉक्स ऑफिस का बाप !!! रणवीर और पूरी कास्ट और क्रू को बहुत-बहुत बधाई। हर भारतीय को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। जय हिंद’ ।
What a film … #Dhurandhar2 !!! Aditya Dhar 🫡 box office -ka baap !!! Many congratulations to Ranveer and the entire cast and crew. A must watch film for every indian. Jai hind 🇮🇳 @AdityaDharFilms @RanveerOfficial
— Rajinikanth (@rajinikanth) March 23, 2026
साउथ सुपर स्टार के द्वारा की गई ये तारीफ एक पाकिस्तानी को इतनी चुभी कि वो अपनी जलन को नहीं रोक सकी और भड़ास निकलाते हुए पोस्ट के नीचे कमेंट लिखा, ‘यह वाकई हास्यास्पद है कि भारत के बड़े नाम पाकिस्तान को अराजकता में डूबा हुआ दिखाने वाली एक काल्पनिक फिल्म का जश्न मना रहे हैं, वहीं दुनिया पाकिस्तान द्वारा विश्व शांति बहाल करने के वास्तविक प्रयासों की सराहना कर रही है।यह देखकर दुख होता है कि बॉलीवुड अब पाकिस्तान विरोधी सामग्री दिखाए बिना बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल नहीं कर सकता। भारत में कंटेंट की गुणवत्ता में गिरावट का अध्ययन किया जाना चाहिए।’
It’s funny actually, while big names in India are celebrating a fictional movie showing Pakistan as a chaos, the world is celebrating Pakistan for it’s real efforts in restoring world peace.
It’s sad to see that Bollywood can’t bag big on box office without conveying anti…
— Rubab (@rubabbx) March 23, 2026
Rubab नाम के यूजर के द्वारा दिए गए इस रिएक्शन से उसकी जलन का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं, दुनियाभर के लोगों को साउथ लीजेंड का ये रिएक्शन इतना ज्यादा अच्छा लग रहा है कि, वो कह रहे हैं कि, एक सुपर स्टार ही हिट फिल्म के बारे में ऐसे लिख सकता है।
किन साउथ सुपर स्टार्स ने की रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सराहना
आपको बता दें, दुनियाभर में तहलका मचा रही आदित्यधर की धुरंधर 2 पर जहां एक बॉलीवुड स्टार्स की खामोशी देखने को मिल रही है। वहीं, साउथ सिनेमा के बड़े स्टार्स एसएस राजामौली, महेश बाबू, अल्लू अर्जुन , जूनियर एनटीआर, राम चरण और विजय देवरकोंडा ने इस फिल्म को मास्टर पीस बताते हुए रणवीर सिंह सहित डायरेक्टर आदित्यधर की जमकर तारीफ की है। आपको बता दें, धुरंधर 2 जैसा बवाल अभी तक कोई भी बॉलीवुड मूवी नहीं मचा सकी है।
