---Advertisement---

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 26: सोमवार को अपने सबसे बुरे कलेक्शन पर पहुंची धुरंधर 2, कमाई आदित्य धर को सोचने पर करेगी मजबूर

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 26: 'धुरंधर द रिवेंज' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बहुत ज्यादा गिर गया है। रिलीज 26वें दिन फिल्म अपनी सबसे कम कमाई पर पहुंच गई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 14, 2026 10:48 पूर्वाह्न

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 2
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 26: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ अपने सबसे कम कलेक्शन पर पहुंच गई है। बीते दिन सोमवार को रणवीर सिंह की फिल्म ने अब तक की सबसे कम कमाई की है। हांलकि ये स्पाई थ्रिलर फिल्म कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ते हुए तेजी से आगे बढ़ रही है। लेकिन फैंस को  बेसब्री से इंतजार है कि, ये आमिर खान की 2000 हजार करोड़ कमाने वाली दंगल को पीछे छोड़ देगी। लेकिन रिलीज के 26वें दिन की कमाई ने डायरेक्टर आदित्यधर को बड़ा झटका दिया है।

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 26 कितना हुआ?

धुरंधर 2 ने सोमवार को  5.20 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई 10286 शो से हुई है। वहीं, भारत में आदित्यधर की ये फिल्म 1303 करोड़ कमा चुकी है। इसके साथ ही विदेशों में सोमवार को रणवीर सिंह की मूवी ने सिर्फ 75 लाख का कलेक्शन किया है। वहीं ,अब इसका ओवरसीज कलेक्शन 415.25 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं, धुरंधर द रिवेंज का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1718.62 करोड़ रुपए हो गया है। बहुत जल्द ये अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 द रुल को पीछे छोड़ देगी।  लेकिन मंडे की कमाई कहीं ना कहीं मेकर्स को टेंशन में डाले हुए हैं। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘धुरंधर 2’ के गिरे कलेक्शन ने आदित्य धर की कैसे बढ़ाई टेंशन? 

आपको बता दें, भारत में बहुत ही तेजी से 1000 हजार करोड़ का कलेक्शन पार करने वाली धुरंधर 2 भले ही 26 दिनों में 1700 करोड़ की कमाई पार कर गई हो। लेकिन अभी इसके सामने अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2,   प्रभास की बाहुबली  2 और आमिर खान की दंगल है। ऐसे में सोमवार का गिरा हुआ कलेक्शन कहीं ना कहीं मेर्कस की टेंशन बढ़ाए हुए हैं। आदित्यधर के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर मूवी अगर इन तीनों फिल्मों को पछाड़ देती है तो ये ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि भारत की सबसे बड़ी हिट मूवी  बन जाएगी।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4

जुलाई 14, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 14, 2026

Govinda

जुलाई 14, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor

जुलाई 13, 2026

Akansha Ranjan Kapoor

जुलाई 13, 2026