Dhurandhar 2 The Revenge Box Office Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 फिल्म ने रिलीज के एक हफ्ते के अंदर की बड़ा कीर्तिमान रच दिया है। फिल्म 7 दिनों के अंदर ही 1000 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का आंकड़ा पार कर चुकी है। जिसके कारण बॉलीवुड के तीनों खान के साथ साउथ के बड़े सुपर स्टार्स की अब तक की सबसे सुपरहिट फिल्मों का आंकड़ा पीछे छूट गया है। रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर द रिवेंज’ के जरिए दुनियाभर की थिएटर स्क्रीन पर आग लगाई हुई है। बुधवार को भी फिल्म ने 20 हजार से ज्यादा शो चलाकर मोटी कमाई की है।
Dhurandhar 2 The Revenge Box Office Collection Day 7 कितना हुआ?
मूवी मेकर आदित्यधर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर 2 ने बुधवार को 47.70 करोड़ रुपए कमाए हैं। धुरंधर 2 ने ये कलेक्शन 20 हजार से ज्यादा शो चलाकर कलेक्ट किया है। भारत में ये एक्शन मूवी 744.58 करोड़ का नेट कलेक्शन कर चुकी है। वहीं, विदेशो में इस मूवी ने 261.92 करोड़ रुपए कमाए हैं। सात दिनों के अंदर धुंरधर 2 ने 11.92 करोड़ रुपए कलेक्ट किए हैं। इस फिल्म को हिन्दी , तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया गया है। सभी भाषाओं में ये जमकर कमा रही है। 300 करोड़ के बजट से बनी इस मूवी के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों को Sacnilk ने जारी किया है।
‘धुरंधर द रिवेंज’ ने कैसे तीनों खान और साउथ सुपर स्टार्स को पछाड़ा?
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने 2000 करोड़ कमाने वाली आमिर खान की ‘दंगल’ , सलमान खान की ‘बजरंगी भाई जान’, शाहरुख खान की ‘जवान’, ‘पठान’ जैसी बड़ी सुपरहिट बॉलीवुड मूवीज को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, साउथ में अल्लू अर्जुन की’ पुष्पा 2′ और प्रभास की ‘बाहुबली 2’ भी पीछे छूट गई है। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर के दोनों पार्टस ने जमकर कमाई की है। ये एक भारतीय जासूस की कहानी दिखाती मूवी है। जो कि, पाकिस्तान में जाकर जासूसी करता है और आतंकियों का खात्मा करता है। मूवी में रणवीर सिंह के अलावा, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन , अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े कलाकार हैं।
