Dhurandhar बनी इस मामले में ‘दंगल’ से भी बड़ी फिल्म, 25 साल बाद भारतीय सिनेमा का पन्ना पलटकर रणवीर सिंह ने रचा इतिहास

Dhurandhar: रणवीर सिंह की धुरंधर ने 2 महीने में एक ऐसे रिकॉर्ड को कायम किया है जहां तक पहुंचना भारतीय फिल्मों के लिए बहुत बड़ी बात है। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन से धुरंधर पहले से शुमार थे।

Dhurandhar

Photo Credit- Google Dhurandhar

Dhurandhar: रणवीर सिंह की धुरंधर की सफलता हर दिन उसकी हो रही कमाई और पापुलैरिटी को देखकर लगाई जा सकती है लेकिन क्या आपको पता है कि इसने एवरग्रीन फिल्म को एक मामले में मात देकर नए इतिहास को दर्ज किया है। भारतीय सिनेमा के इतिहास में धुरंधर ने एक ऐसी पहचान बना ली है जो इसे ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बनाती है। लगभग 25 साल के बाद भारतीय इतिहास के पन्ने को पलटने में रणवीर सिंह की धुरंधर कामयाब रही है। जी हां फुटफॉल के मामले में पूरे भारत में धुरंधर ने इतिहास रचा है और ऐसा करने वाली 19 फिल्मों में से एक बन गई है। आइए जानते हैं आखिर किस रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब रही है रणवीर सिंह की फिल्म

भारत की 19 टॉप फिल्मों में शुमार हुई Dhurandhar

रणवीर सिंह की धुरंधर की बात करें तो कहा जा रहा है कि भारत में 4 करोड़ से ज्यादा फुटफॉल का शानदार रिकॉर्ड कायम करने में यह कामयाब रही है। लगभग हजार करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी आदित्य धर की फिल्म पहले ही भारत की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन चुकी थी। अब यह फुटफॉल के मामले में भी इतिहास को दर्ज करने वाली 19 फिल्मों में से एक बन चुकी है।

रणवीर सिंह की धुरंधर इन फिल्मों के बाद बनाया रिकॉर्ड

धुरंधर से पहले 2001 में सनी देओल की गदर ने 5 करोड़ फुटबॉल दर्ज किया था. वहीं 25 साल के बाद अब इंडियन बाजार में 4 करोड़ फुटबॉल को दर्ज करने वाली धुरंधर निश्चित तौर पर भारतीय सिनेमा के इतिहास को पलटा है। शोले, बाहुबली 2, मुगल-ए-आज़म, और मदर इंडिया ने 10 करोड़ से अधिक फुटफॉल दर्ज कर टॉप में अपनी जगह बनाई है। वहीं इस मामले में अब टॉप फुटफॉल का रिकॉर्ड बनाने वाली आमिर खान की दंगल (3.7 करोड़) और पीके (3.5 करोड़), सनी देओल की बॉर्डर (3.7 करोड़), शाहरुख खान की कुछ कुछ होता है (3.5 करोड़) को मात दे दी है। इसके अलावा पुरानी फिल्मों की बात करें तो देव आनंद की सीआईडी ​​(3.1 करोड़) और राजकुमार की लैला मजनू (3.6 करोड़) सेबी धुरंधर आगे निकल चुकी है।

धुरंधर 2 को लेकर लोगों में गजब बेकरारी

आदित्य धर के निर्देशन में बनने वाली धुरंधर की बात करें तो 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म ने काफी दबदबा दिखाया है। भारत में 1000 करोड़ से ज्यादा का क्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। वही एक बार फिर से रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त की धुरंधर 2 19 मार्च 2026 को दस्तक देने वाली है।

Exit mobile version