Mardaani 3 Box Office Collection Day 4: ‘बॉर्डर 2’ और ‘धुरंधर’ के मर्दों की भीड़ में  गुम हुई ‘मर्दानी’ रानी मुखर्जी! जानें 4 दिन में ही क्यों तोड़ा दम?

Mardaani 3 Box Office Collection Day 4: 'बॉर्डर 2' और 'धुरंधर' ने रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल कर दिया है। रिलीज के चौथे दिन ही इसकी कमाई में भयंकर गिरावट आयी है।

Mardaani 3 Box Office Collection Day 4:  रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी’  फ्रेंचाइजी की दोनों ही मूवी पार्ट काफी हिट रहे हैं। इस बॉलीवुड फिल्म में महिला पुलिस अधिकारी के रुप में जिस तरह से क्राइम की दुनिया का एक्ट्रेस  खात्मा करते हुए दिखी हैं। उसे देख ऑडियंस को मर्दानी 3 से भी काफी सारी उम्मीदे थीं। लेकिन मेकर्स को तब झटका लगा जब बॉक्स ऑफिस  पर रिलीज के चार दिन के अंदर की ये फिल्म औंधे मुंह गिर गई। इसका अहम कारण सनी देओल की बॉर्डर 2 और  रणवीर सिंह की धुरंधर को माना जा रहा है। लेकिन आज हम आपको  इस फिल्म की बहदाल हालत के अन्य कारण कमाई के साथ बताएंगे।

Mardaani 3 Box Office Collection Day 4  में आयी गिरावट

मर्दानी 3 को  यश राज बैनर तले बनाया गया है। फिल्म का बजट 60 करोड़ के आस-पास है। इस  फिल्म को 30 जनवरी 2026 को रिलीज किया गया था। ऑपनिंड डे पर रानी मुखर्जी की इस क्राइम और एक्शन थ्रिलर फिल्म का कलेक्शन 4 करोड़ रुपए था।

Picture Credit: Sacnilk

 

फिल्म ने दूसरे और तीसरे दिन 6 से 7 करोड़ रुपए की कमाई की। लेकिन चौथे दिन बुरी तरह से कमाई गिर गई। मर्दानी 3 ने रिलीज के चौथे दिन 2.25 करोड़ रुपए कमाए हैं। अभी तक ये मूवी 19.75 करोड़ रुपए कमा चुकी है।  जिस रफ्तार से ये आगे बढ़ रही है उससे बजट निकाल पाना भी मेकर्स के लिए मुश्किल हो रहा है। कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ पर भारी पड़े ‘धुरंधर’ और ‘बॉर्डर 2’

मर्दानी 3 में रानी मुखर्जी का किरदार शिवानी शिवाजी रॉय नाम की महिला पुलिस अधिकारी का है। वो 93 लापता लड़कियों को ढूंढ रही है। जहां पर उनका मुकाबला महिला विलेन अम्मा से होता है। अम्मा के रोल में मल्लिका प्रसाद हैं। फिल्म में क्राइम के साथ एक्शन है। लेकिन कुछ लोगों को इसकी कहानी मर्दानी के अन्य 2 पार्ट्स की तरह लग रही है। वहीं, उनका कहना है कि, फिल्म में कुछ भी नया नहीं है। इसके साथ ही मर्दानी 3 के गिरते बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को कुछ लोग रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ और सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ को मान रहे हैं।

 

Exit mobile version