---Advertisement---

Dhurandhar Box Office Collection Day 15: सबसे महंगी फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ का ‘धुरंधर’ पर कितना पड़ा असर? पछताना नहीं तो वीकेंड पर देखने से पहले जानें

Dhurandhar Box Office Collection Day 15: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर पर 'अवतार: फायर एंड ऐश' का कितना असर पड़ा है? इसके आंकड़े चौंका देंगे। वींकेड पर टिकट बुक करने से पहले जानें।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: दिसम्बर 20, 2025 10:53 पूर्वाह्न

Dhurandhar Box Office Collection Day 15
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar Box Office Collection Day 15: धुरंधर को रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं। लेकिन इसका जादू अभी भी बरकरार है। इस बीच 19 दिसंबर को रिलीज हुई जैम्स कैमरुन की मूवी ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ को लेकर कहा जा रहा था कि, ये आदित्य धर की धुरंधर पर असर डालेगी। अगर आप भी वीकेंड पर इन दोनों में से कोई भी फिल्म देखने का प्लान कर रहे हैं तो पहले इनका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देख लीजिए। इससे आपको बता चल जाएगा कि, ऑडियंस को कौन सी मूवी पसंद आ रही है?

Dhurandhar Box Office Collection Day 15 ने कितने कमाए?

धुरंधर ने रिलीज के 15 दिन 22.50 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। भारत में इस मूवी टोटल कमाई 483 करोड़ रुपए है। वहीं, धुरंधर का वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 737.5 करोड़ रुपए हो चुका है।

ये मूवी वीकेंड पर साल 2025 की सबसे हिट मूवी छावा के 800 करोड़ के कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ देगी। 280 करोड़ की लागत से बनी रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का जादू देश और दुनिया की ऑडियंस के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। ये एक भारतीय जासूस की कहानी है जो कि, पाकिस्तान में जाकर जासूसी करता है। इसमें पाकिस्तान के गैंगेस्टर रहमान डकैत की कहानी दिखाई गई है। जिसका किरदार अक्षय खन्ना निभा रहे हैं। उनकी खूब तारीफ हो रही है। धुरंधर में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे बड़े कलाकार हैं। धुरंधर की स्टोरी दुनियाभर में तोबड़तोड़ कमा रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘अवतार: फायर एंड ऐश’ का क्या धुरंधर पर पड़ा असर?

अवतार का पार्ट 3 ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ को 19 दिसंबर को रिलीज कर दी गई है। इस फिल्म का बजट 400 मिलियन डॉलर है। ये 2025 की सबसे महंगी फिल्म है। इस मूवी का इंतजार भारत ही नहीं दुनियाभर के लोगों को था।

इस हॉलीवुड फिल्म के रिलीज होने के बाद कहा जा रहा था कि, धुरंधर पर ये असर डालेगी। अगर आप भी वीकेंड पर इन दोनों में से किसी भी फिल्म को देखने का प्लान कर रहे हैं तो बता दें, ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने ऑपनिंग डे पर 20 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। वहीं, धुरंधर ने शुक्रवार को 22.50 करोड़ रुपए कमाए हैं। कलेक्शन के इन आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, अवतार 3 रणवीर सिंह की मूवी पर खास असर नहीं पड़ा है।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mrunal Thakur

फ़रवरी 4, 2026

Pawan Singh

फ़रवरी 4, 2026

Ghooskhor Pandat

फ़रवरी 4, 2026

Salman Khan

फ़रवरी 4, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 4, 2026

Kapil Sharma

फ़रवरी 4, 2026