---Advertisement---

Dhurandhar Box Office Collection Day 17: साल की सबसे बड़ी हिट बनी ‘धुरंधर’, देखें कैसे ‘छावा’ की बादशाहत को किया खत्म?

Dhurandhar Box Office Collection Day 17: 'धुरंधर' ने साल 2025 की सबसे बड़ी हिट रही विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' को पीछे छोड़ दिया है। रिलीज के तीसरे हफ्ते में धुरंधर ने इतिहास रच लिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 22, 2025 10:47 पूर्वाह्न

Dhurandhar Box Office Collection Day 17
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar Box Office Collection Day 17: आदित्य धर की ‘धुरंधर’ मूवी ने वीकेंड पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। इस मूवी ने साल 2025 की सबसे बड़ी हिट रही बॉलीवुड मूवी ‘छावा’ को पीछे छोड़ दिया है। रहमान डकैत का जादू तीसरे हफ्ते बरकरार रहा है। शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में भयंकर उछाल आया है। जिसकी वजह से 280 करोड़ की लागत से बनी ये फिल्म इतिहास रचने में कामयाब रही है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 17 ने बनाया रिकॉर्ड

‘धुरंधर’ ने रिलीज के 17वें दिन 38.50 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। रविवार को धुरंधर की कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला है। शनिवार को ये बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 34.25 करोड़ रुपए रहा है।

पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

धुरंधर की टोटल कमाई भारत में 555.75 करोड़ रुपए हो चुकी है। वहीं, धुरंधर का वर्ल्ड वाइड टोटल कलेक्शन 845 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। साल के अंत में धुरंधर का क्रेज ऑडियंस के दिल और दिमाग पर चढ़कर बोल रहा है। धुरंधर की कहानी एक भारतीय जासूस की है जो कि, पाकिस्तान में जाकर जासूसी करता है। फिल्म में पाकिस्तान के लोकल गैंगेस्टर रहमान डकैत का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना की जमकर तारीफ हो रही है। इस मूवी में संजय दत्त, आर.माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े कलाकार हैं।

धुरंधर’ ने ‘छावा’ को पछाड़ा

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘छावा’ का बजट लगभग 130 करोड़ था। लेकिन इस फिल्म ने 800 करोड़ के आस-पास कमाई की थी। पूरे साल कई सारी मूवी आयी और हिट साबित हुई, लेकिन छावा का रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ सकी है। जो काम कोई ना कर सका वो आदित्य धर की धुरंधर कर गई। रिलीज के तीसरे हफ्ते में धुरंधर ने 845 करोड़ के आस-पास का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करके विक्की कौशल को पीछे छोड़ दिया है। धुरंधर 2025 की अभी तक की सबसे बड़ी हिट बन गई है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Tendulkar

मई 12, 2026

Sapna Choudhary

मई 12, 2026

Alia Bhatt

मई 12, 2026

Ranveer Singh

मई 12, 2026

Tejasswi Prakash

मई 12, 2026

Kiara Advani

मई 12, 2026