---Advertisement---

Dhurandhar Box Office Collection Day 22: लो जी हो गया कमाल, ‘धुरंधर’ ने तोड़ दिए एक नहीं अनेक रिकॉर्ड, देखता रह गया साउथ

Dhurandhar Box Office Collection Day 22: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने एक हजार करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है. साल 2025 की ये सबसे हिट फिल्म बन चुकी है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 27, 2025 10:37 पूर्वाह्न

Dhurandhar Box Office Collection Day 22
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar Box Office Collection Day 22: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर ने रिलीज के 22वें दिन एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है. जिसका मेकर्स और फैंस को काफी इंतजार था. रणवीर सिंह की ये फिल्म एक हजार करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पार कर चुकी है. वहीं, इसके प्रतिदिन की कमाई भी अच्छा चल रही है. साल के अंत में ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ और ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ जैसी बड़ी फिल्में भी इसकी कमाई को नहीं हिला सकी हैं. धुरंधर ने ना सिर्फ ‘एनिमल’, ‘छावा’ और ‘सैयारा’ को पीछे छोड़ा है बल्कि इसी साल रिलीज हुए साउथ की हिट फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ को भी पछाड़ दिया है.

Dhurandhar Box Office Collection Day 22 ने तोड़ा रिकॉर्ड

धुरंधर ने रिलीज के 22वें दिन 15 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं भारत में इसकी टोटल कमाई 648.50 करोड़ रुपए हो गई है.

पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

धुरंधर का वर्ल्ड वाइड टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1006.7 हो गया है. रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की ये फिल्म 1 हजार करोड़ का कलेक्शन पार कर चुकी है. 280 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म का पिछले चार हफ्तों से जलवा बरकरार है. नए साल 2026 तक ये मूवी 1500 करोड़ कर जा सकती है. धुरंधर का सेकंड पार्ट 19 मार्ट 2026 को रिलीज होगा. कमाई के आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं.

‘धुरंधर’ के आगे नहीं टिक सकीं ये सुपर हिट फिल्में

आपको बता दें, धुरंधर एक भारतीय जासूस की कहनी है जो कि, पाकिस्तान जाकर आतंकियों पर नजर रखता है. इसमें पाकिस्तान के बेहद क्रूर गैंगेस्टर रहमान डकैत को भी दिखाया गया है. उसका रोल अक्षय खन्ना ने किया है. यही वजह है कि, लीड रोल रणवीर सिंह से ज्यादा अक्षय की तारीफ हो रही है. धुरंधर में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल , आर. माधवन के साथ सारा अर्जुन जैसे बड़े बॉलीवुड कलाकार हैं. फिल्म को दुनियाभर भर की ऑडियंस का प्यार मिल रहा है. धुरंधर ने रणबीर कपूर की साल 2023 में आयी एनिमल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस मूवी ने 917.82 करोड़ रुपए कमाए थे। वहीं, 2025 में आयी विक्की कौशल की छावा को 800 करोड़ के कलेक्शन के रिकॉर्ड को भी धुरंधंर ने तोड़ दिया है. इसके साथ ही इसी साल की सुपरहिट साउथ मूवी ‘कांतारा: चैप्टर 1’ के 900 करोड़ को भी पछाड़ दिया है.

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Raveena Tandon

अक्टूबर 26, 2026

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026