---Advertisement---

Dhurandhar Box Office Collection Day 41: प्रभास के बाद अल्लू अर्जुन को धोने को तैयार ‘धुरंधर’, देखें कैसे साउथ पर भारी पड़ रहा बॉलीवुड?

Dhurandhar Box Office Collection Day 41: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाई है। इस प्रभास की हालहि में रिलीज हुई 'द राजा साब' को पछाड़ दिया है। इसके साथ ही ये बहुत जल्द अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 द रुल' को पीछे छोड़ सकती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 15, 2026 11:49 पूर्वाह्न

Dhurandhar Box Office Collection Day 41
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar Box Office Collection Day 41: बॉलीवुड की अभी तक की सबसे हिट फिल्म आमिर खान की ‘दंगल’ है। इसने 2000 करोड़ का कलेक्शन करके सभी को पछाड़ा हुआ है। लेकिन अब जवान, पठान और एनीमल के बाद ‘धुरंधर’ दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।रणवीर सिंह की ये मूवी सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ में भी सभी को पछाड़े हुए हैं। प्रभास की हालहि में 400 करोड़ के बजट से बनी ‘ द राजा साब ‘ का ‘धुरंधर’ ने दम निकाल दिया है। वहीं, अब ये बहुत जल्द अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2 द रुल’ को चित करने को तैयार है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 41 कितना हुआ?

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर का बजट 280 करोड़ के आस-पास है। लेकिन अभी तक भारत में ही 813.6 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। वहीं, धुरंधर वल्ड वाइड कलेक्शन 1262.50 तक पहुंच गया है।

पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

अगर ये इसी रफ्तार से कमाई करती रही तो 1300 करोड़ रुपए तक बहुत जल्द पहुंच जाएगी। धुरंधर को रिलीज हुए 41 दिन हो चुके हैं। लेकिन अभी तक देश ही दुनियाभर के थिएटर्स में इसका जादू देखने को मिल रहा है। फिल्म ने 41वें दिन 3 करोड़ रुपए की कमाई की है। अमूमन एक महीन के बाद कोई भी फिल्म दम तोड़ देता ही। लेकिन धुरंधर इतिहास रचती जा रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

साउथ सुपरहिट फिल्मों पर भारी पड़ रही धुरंधर

रणवीर सिंह की धुरंधर एक भारतीय जासूस की कहानी है, जो पाकिस्तान में जाकर आतंकियों की जासूसी करता है। इसमें अक्षय खन्ना, संजय दत्त, सारा अर्जुन, आर.माधवन और अर्जुन जैसे बड़े कलाकार हैं। धुरंधर ने प्रभास की ‘द राजा साब’ को चित किया हुआ है। प्रभास की इस मूवी का बजट 400 करोड़ के आस-पास है और ये एक हफ्ते अंदर ही 200 करोड़ की कमाई कर चुकी है। मूवी के कलेक्शन में भयंकर गिरावट है। धुरंधर का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अभी तक 1262.50 करोड़ तक पहुंच गया है। वहीं, अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2 द रुल’ की टोटल कमाई 1800 करोड़ से ज्यादा है। अगर धुरंधर इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही तो ये इसे भी पीछे छोड़ सकती है। बहुत ही कम ऐसा होता है जब कोई बॉलीवुड फिल्म सलाउथ पर इतना भारी पड़े। धुरंधर ने एक नहीं बल्कि अनेक रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Vs Bamdar Box Office Collection Day 1

जून 6, 2026

Peddi Box Office Collection Day 2

जून 6, 2026

Ranveer Singh

जून 6, 2026

Jahnvi Kapoor

जून 6, 2026

Neha Kakkar

जून 6, 2026

Elvish Yadav

जून 5, 2026