---Advertisement---

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 23: हार्ट ब्रेकिंग! शुक्रवार को आदित्य धर को लगा झटका, कमाई देख रणवीर सिंह का भी उतर जाएगा मुंह

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 23: बॉलीवुड फिल्म धुरंधर द रिवेंज का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बहुत ज्यादा गिर गया है। जिसके कारण फिल्म 1600 करोड़ और 1700 करोड़ के बीच में ही अटक गई है। मूवी की कमाई में शुक्रवार को काफी गिरावट दर्द की गई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 11, 2026 12:52 अपराह्न

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 23
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 23:  ‘धुरंधर 2′ को रिलीज हुए अभी एक महीना भी नहीं हुआ है और इसका बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन गिर गया है। फिल्म ने रिलीज के एक हफ्ते में ही 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। लेकिन  20 दिन तक पहुंचते -पहुंचते कमाई गिरती चली गई। हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि, बीते हफ्ते फिल्म 7 करोड़ से लेकर 10 करोड़ के बीच में अटकी रही।  जिसके बाद फैंस को लगने लगा क्या अब बाहुबली 2, पुष्पा 2 द रुल और दंगल का रिकॉर्ड मूवी नहीं तोड़ पाएगी?  ये टेंशन  शुक्रवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आने के बाद और भी ज्यादा बढ़ गई है।

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 23 कितना हुआ?

‘धुरंधर  द रिवेंंज’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिलीज के 22वें दिन बहुत ज्यादा गिर गया है। आदित्यधर की धुरंधर 2 ने रिलीज के 22वें दिन 8,492 शो से 6.70 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इससे मूवी का अब तक भारत  में टोटल ग्रॉस कलेक्शन 1263.26 करोड़ हो चुका है। वहीं, विदेशों में ये कमाई  408 करोड़ हो चुकी है। रणवीर सिंह की इस मूवी ने भारत में टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 1,671.26 करोड़ कर लिया है। मूवी के सामने 1800 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली बाहुबली 2 और पुष्पा 2 द रुल चुनौती बनकर खड़ी हैं। अगर आदित्य धर की ये स्पाई थ्रिलर मूवी इन्हें पार कर लेती है तो 2000 हजार करोड़ कमाने वाली दंगल से इसे टकराना होगा। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

धुरंधर 2 का स्लो कलेक्शन कैसे बना आदित्यधर और रणवीर सिंह के लिए टेंशन?

आदित्यधर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने बॉलीवुड से लेकर साउथ तक में अपनी सफलता के झंडे गाड़े हैं। धुरंधर के दोनों पार्ट को बनाने में 600 करोड़ के आस-पास का बजट लगा है। इसके साथ ही इन दोनों पार्ट की टोटल कमाई 3000 हजार करोड़ से ज्यादा है। जहां इसके पहले भाग ने 1300 करोड़ से ज्यादा कमाए थे। वहीं, इसका दूरा भाग 23 दिनों में ही लगभग 1700 करोड़ कमाने वाला है। ये स्पाई थ्रिलर मूवी सबसे तेज 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। अभी तक हिन्दी भाषा में ऐसा नहीं हुआ है। फिल्म ने विदेशों में ही 400 करोड़ से ज्यादा कमाए हैं। इतना ही नहीं ये टॉप-10 ग्लोबल मूवीज में शामिल हो चुकी है। लेकिन आदितत्य धर को अपनी सफलता दिखाने के लिए ‘बाहुबली 2’, ‘पुष्पा 2 द रुल’ और ‘दंगल’ को पछाड़ना होगा।  मूवी के स्लो कलेक्शन ने मेकर्स  से लेकर एक्टर तक की नींद हराम कर दी है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026