Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 25: बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार रणवीर सिंह बन गए हैं। उन्हें यहां तक पहुचाने वाले फिल्म मेकर आदित्यधर हैं।धुरंधर के दोनों पार्ट की कमाई को जोड़ लिया जाए तो ये 3000 हजार करोड़ से बहुत ज्यादा है। इसके पहले पार्ट ने 1300 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन किया था। वहीं, ‘धुरंधर द रिवेंज’ रिलीज के 25 दिनों केअंदर ही 1700 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है। बीच में फिल्म का कलेक्शन गिरा गिर गया था। लेकिन इस वींकेड पर मूवी की कमाई बढ़ गई है। कलेक्शन ने अल्लू अर्जुन की सबसे सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा 2 द रुल’ के लिए टेशन बढ़ा दी है।
Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 25 कितना हुआ?
धुरंधर द रिवेंज ने रिलीज के 25वें दिन 14.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। ये कमाई 10727 शो से हुई है। भारत में धुरंधर 2 की कमाई 1297 करोड़ हो गई है। वहीं, विदेशों में रविवार को फिल्म ने 4 करोड़ का कलेक्शन करके अभी तक टोटल ओवरसीज कमाई 415 करोड़ कर ली है। वहीं, रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का अभी तक का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 1712.98 करोड़ रुपए हो गया है। आदित्यधर की ये स्पाई थ्रिलर मूवी सफलता के बड़े झंडे गाढ़ते जा रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने बजाई अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2 रिवेंज’ के लिए खतरे की घंटी
आपको बता दें, आदित्य धर की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ को अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए लगभग 32 करोड़ और कमाने होंगे। क्योंकि अल्लू अर्जुन की इस मूवी की कमाई टोटल 1742 करोड़ रुपए है। धुरंधर जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है। उसे देखकर साफ लग रहा है कि, ये रिकॉर्ड ब्रेक होने वाला है। इसके बाद आदित्यधर की मूवी को 1871 करोड़ कमाने वाली प्रभास की साउथ मूवी बाहुबली को पछाड़ना होगा। इसके बाद आमिर खान की 2000 हजार करोड़ कमाने वाली दंगल को पीछे छोड़ना होगा। अचानक से रणवीर सिंह की मूवी की कमाई बढ़ने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि, ये रिकॉर्ड बहुत जल्द ब्रेक होने वाला है।
