---Advertisement---

Dhurandhar The Revenge Teaser: ‘पुराना माल चिपका दिया…’ रणवीर सिंह ने कहा ‘ये नया हिंदुस्तान है’, स्कैम बताकर क्यों यूजर्स उड़ा रहे मजाक

Dhurandhar The Revenge Teaser: धुरंधर द रिवेंज के लिए लोग एक्साइटेड और ऐसे में टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर लोग क्यों मेकर्स को स्कैम करने की बात कर रहे हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स और क्यों लोग ट्रोल करने लगे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 3, 2026 12:51 अपराह्न

Dhurandhar The Revenge Teaser
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar The Revenge Teaser: आदित्य धर के निर्देशन में बनने वाली रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को लेकर लोगों में एक गजब जुनून देखा जा रहा था। वहीं धुरंधर द रिवेंज के नाम से इसका टीजर अब जारी कर दिया गया है जहां सिर्फ एक डायलॉग के साथ 1 मिनट 12 सेकंड के टीजर का अंत होता है। इसे देखने के बाद इतना तो तय है कि रणवीर सिंह फुल ऑन धाकड़ मोड में नजर आने वाले हैं। एक बार फिर से उन्हें धुरंधर बनकर तबाही मचाते हुए देखने के लिए फैंस भी इंतजार करने लगे। इस सबके बीच धुरंधर द रिवेंज टीजर को देखकर क्यों यूजर्स मजाक उड़ा रहे हैं।

रणवीर सिंह का यह धुरंधर वाला अवतार को लेकर लोग जुनूनी

1 मिनट 12 सेकंड के धुरंधर द रिवेंज टीजर की बात करें तो इसमें जहां एक तरफ रणवीर सिंह सीधे साधे युवक के तौर पर दिखाई दे रहे हैं तो दूसरी तरफ उनका खतरनाक धुरंधर वाला अंदाज देखकर लोग सन्न रह गए हैं। वहीं इस वीडियो के अंत में रणवीर सिंह यह कहते हुए नजर आते हैं कि “यह नया हिंदुस्तान है यह घर में घुसेगा भी और मरेगा भी।”

कब रिलीज हो रही रणवीर सिंह की धुरंधर द रिवेंज

आदित्य धर के निर्देशन और ज्योति देशपांडे के प्रोडक्शन में बनने वाली धुरंधर द रिवेंज 19 मार्च 2026 को वर्ल्डवाइड रिलीज होने वाली है। यह हिंदी के अलावा तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होने वाली है। वहीं इसके साथ ही अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन को भी टैग किया गया है।

Dhurandhar The Revenge Teaser को लेकर क्यों ट्रोल कर रहे लोग

वही धुरंधर द रिवेंज टीजर को देखने के बाद जहां एक यूजर ने कहा, “उल्लू बना दिया” तो एक ने कहा, “टीजर चार बार देखा है दो बार थिएटर में एक बार नेटफ्लिक्स पर और एक बार यह।” एक ने कहा, “कुछ नया सीन डाल देते तो एक ने कहा पुराना माल चिपका दिया।” एक यूजर ने कहा स्कैम कर दिया तो एक ने कहा चूना लगा दिया। हालांकि कुछ लोग धुरंधर द रिवेंज टीजर को देखकर एक्साइटेड हो गए हैं।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

जुलाई 9, 2026

Alpha Box Office Collection Day 6

जुलाई 9, 2026

Hina Khan

जुलाई 9, 2026

Bihar Viral Video

जुलाई 9, 2026

Ghaziabad Viral Video

जुलाई 9, 2026

Rajesh Sharma

जुलाई 9, 2026