विक्की कौशल के साथ सुपरहिट फिल्म देने वाली एक्ट्रेस Sanchita ugale ने क्या सच में किया सुसाइड? वीडियो देख लोगों को नहीं हो रहा यकीन

Sanchita ugale : विक्की कौशल की सुपरहिट फिल्म 'छावा' में काम कर चुकीं मशहूर एक्ट्रेस संचिता उगले ने सुसाइड कर लिया है। इस खबर को देख लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है।

 Sanchita ugale

Picture Credit: Google

 Sanchita ugale :  टीवी से लेकर बॉलीवुड में काम करने वाली एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत किसी के गले से नहीं उतर रही है। मायानगरी से खबर आ रही है कि,  30 साल की एक्ट्रेस ने फांसी लगाकर 14 जून की शाम को जान दे दी है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि, एक्ट्रेस ने मरने से पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को पोस्ट किया था। जिसमें वो बहुत ही खुश दिख रही थीं। उनकी वीडियो को देखकर लग ही नहीं रहा है कि, वो इतना बड़ा कदम उठा सकती हैं। संचिता ने  साल 2025 में आयी विक्की कौशल और रश्मिक मंदाना की बेहद सुरपहिट फिल्म ‘छावा’ में भी अहम रोल निभाया है। संचिता के पास काम की कोई कमी नहीं थी। ऐसे में उनकी मौत ने एक साथ कई सवालों को जन्म दे दिया है।

 Sanchita ugale  की मौत का लोगों को नहीं हो रहा यकीन

खबरों की मानें तो संचिता उगले ने रविवार की शाम को साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी है। एक्ट्रेस अपने माता-पिता और बहन के साथ मुम्बई में रहती थीं। जिस वक्त संचिता उगले ने ये कदम उठाया घर पर कोई नहीं था। एक्ट्र्स ने मरने से पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें वो पीच कलर का सूट पहने हुए हैं और बहुत ज्यादा खुश हैं। दिलकश एक्सप्रेशन के साथ उन्होंने वीडियो पर कैप्शन दिया है… ‘मैं नाचू तू नाचा’। इस रील को देखने के बाद लोग दंग हैं।

Picture Credit:  इंस्टाग्राम

उनका कहना है कि, ‘इसे देखकर नहीं लग रहा है कि, ये सुसाइड करेगा’। दूसरा लिखता है, ‘कुछ लोग हंसी से अपने डिप्रेशन को छिपा लेते हैं’। वहीं, काफी लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा है कि, खुश रहने वाली संचिता उगले  ऐसा कदम भी उठा सकती हैं। फिलहाल एक्ट्रेस की मौत का असली कारण सामने नहीं आ सका है। इसके साथ ही परिजनों ने भी कोई बयान नहीं दिया है।

संचिता उगले ने विक्की कौशल की ‘छावा’ फिल्म सहित इन शोज में निभाया था अहम रोल

संचिता उगले बॉलीवुड से लेकर डेली टीवी शोज का एक फेमस चेहरा बन गई थीं।  उन्होंन साल 2025 में रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म छावा में ताराबाई का रोल किया था। ऐतिहासिक फिल्म में अहम रोल निभाने के बाद उनके करियर ने अलग ही उड़ान भरी थी। संचिता ने ‘कुमकुम भाग्य’ टीवी शो में’दिया टंडन’ का रोल किया था। वहीं, ‘दिलवाली दूल्हा ले जाएगी’, ‘साजन घर क्राइम पेट्रोल’ और ‘क्राइम्स आज कल’ जैसो शोज में भी वो अहम भूमिका निभा चुकी हैं। इसके साथ ही ‘साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट’ फिल्म में भी वो मनोज बाजपेयी के साथ काम कर चुकी हैं।

 

Exit mobile version