The Paradise Teaser में क्या नानी पर भारी पड़े राघव जुयाल? टीजर देख भूल जाओगे ‘KGF’, ‘पुष्पा’ और ‘कांतारा’!

The Paradise Teaser :  नानी की अपकमिंग फिल्म 'द पैराडाइज में राघव जुयाल का विलेन अवतार लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। टीजर आने के बाद फैंस का एक्साइटमेंट काफी बढ़ गया है।

The Paradise Teaser

Picture Credit: Google

The Paradise Teaser: साउथ की मच अवेटेड फिल्म ‘द पैराडाइज’ का टीजर आ गया है। जैसे ही इस पैन-इंडिया एक्शन-ड्रामा फिल्म का टीजर आया हर तरफ मेन किरदार नानी और मुख्य विलेन राघव जुयाल की चर्चा होने लगी है। फिल्म के एक्शन और डायलॉग्स के सामने कुछ फैंस को ‘केजीएफ’, ‘कांतारा’ और ‘पुष्पा’ भी फीके लग रहे हैं। फिल्म का निर्देशन श्रीकांत ओडेला ने किया है। साउथ एक्टर नानी के साथ वो ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दसरा’ भी बना चुके हैं। यही वजह है इस फिल्म से फैंस को बहुत सारी उम्मीदें हैं। मूवी का बजट 200 करोड़ के आस-पास का बताया जा रहा है।   मूवी में बॉलीवुड एक्टर राघल  जुयाल का लुक और डायलॉग्स फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं।

The Paradise Teaser में  क्या नानी पर भारी पड़े राघव जुयाल

नानी की अपकमिंग फिल्म ‘द पैराडाइज में राघव जुयाल का विलेन अवतार छा गया है। उनका  खतरनाक विलेन ‘विक्रम मलिक’ का किरदार सीधे दिल को छू रहा है।  राघव जुयाल का ये लुक अब तक का सबसे हटकर है।राघव इस लुक में बेहद डरावने और आक्रामक दिख रहे हैं। पहली बार राघव इस तरह के अवतार में नजर आ रहे हैं। वहीं, उनके लुक को मेकर्स ने मॉर्डन बनाने की भी कोशिश की है। मूवी में दोनों के बीच बराबरी की टक्कर देखने को मिल रही है। हालंकि टीजर में राघव के लुक को काफी छिपाया गया है। लेकिन फिर भी वो लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब हो गए हैं।

‘द पैराडाइज’ फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट 

‘द पैराडाइज’ फिल्म 24 सितंबर 2026 को रिलीज हो रही है। फिल्म की कहानी 1980 के दशक के सिकंदराबाद के स्लम एरिया के ईर्द-गिर्द घूमती है। यहां पर आदिवासियों के ऊपर जब बहुत जुल्म बढ़ जाते हैं तो नानी यानी की जादल आता है। इसके बाद शुरु होती है विलेन विक्रम मलिक और उसके बीच एक खौफनाक जंग, फिल्म में लीड रोल में नानी, राघव जुयाल, मोहन बाबू, सोनाली कुलकर्णी और कयादु लोहार हैं। ‘द पैराडाइज’ में नानी का दो चोटियो वाले लुक के साथ नाक में नथ काफी यूनिक लग रही है। वही, राघव का गुंडा काफी वायरल हो रहा है।

 

 

Exit mobile version