Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 17: संडे को ‘कालीन भैया’ का बॉक्स ऑफिस पर महाविस्फोट! देख बॉलीवुड से लेकर साउथ को नहीं हो रहा यकीन

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 17: पंकज त्रिपाठी की 'मिर्जापुर द मूवी' ने संडे को बॉक्स ऑफस पर बहुत अच्छा कलेक्शन किया है। इसके साथ ही एक बड़ी रिकॉर्ड भी बना लिया है। कालीन भैया ने सिनेमा घर में आग लगा दी है।

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 17

Picture Credit: Google

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 17: पंकज त्रिपाठी की ‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है।  इस फिल्म ने रिलीज के 17वें दिन महारिकॉर्ड बनाया है।  ये भारत की पहली वेब सीरीज से फिल्म तक का सफर करने वाली मूवी बन चुकी है। खास बात ये है कि, इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर भी खूब प्यार मिला और थिएटर्स में भी ये अपनी कहानी और किरदारों से छायी हुई है। इसकी पहचान और कलाकार जरुर वेब सीरीज से जुड़े हुए हैं, लेकिन फिल्म की स्टोरी सबसे अलग है। यही कारण है कि, संडे पंकज त्रिपाठी के लिए बहुत अच्छा रहा है।

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 17  कितना हुआ?

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के 17वें दिन 5 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 4402 शोज से हुई है। पंकज त्रिपाठी की ये फिल्म भारत में टोटल कलेक्शन 256.84 करोड़ रुपए कर चुकी है। इसके साथ ही विदेशों में इसकी ओवरसीज कमाई 52 करोड़ रुपए है। वहीं, मिर्जापुर द मूवी ने टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 308 .84 करोड़ रुपए कर लिया है। इसका बजट 250 करोड़ करोड़ के आस-पास है। ये अपना बजट निकालकर प्रॉफिट की तरफ बढ़ रही है। संडे को हुई इसकी कमाई ने 300 करोड़ के क्लब में शामिल कर लिया है। संडे को मूवी की कमाई में 11 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई है।  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं.

पंकज त्रिपाठी की ‘मिर्जापुर द मूवी’ क्यों पसंद की जा रही?

पंकज त्रिपाठी की  ‘मिर्जापुर द मूवी’ को पसंद करने के कई सारे कारण हैं। फिल्म में मुन्ना भैया की वापसी हुई है।वहीं, रवि किशन की धमाकेदार एंट्री भी लोगों को काफी पसंद आ रही है। इसके बेहतरीन डायलॉग और बैकग्राउंड म्यूजिक भी ऑडियंस के दिल को छू रहा है। यही वजह है कि, फिल्म रिकॉर्ड पर महारिकॉर्ड बनाती जा रही है। ये साल 2026 की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। इसने ‘भूत बंगला’ , ‘महावतार नरसिम्हा’ और ‘लोका: चैप्टर वन’ को ग्लोबली पीछे छोड़ दिया है। वहीं, ये 200 करोड़ क्लब में सबसे तेज एंट्री में शामिल होने वाली फिल्म बन चुकी है। इसकी कहानी और किरदारों का इंटरनेशनल मार्केट में डंका बज रहा है।

 

Exit mobile version