---Advertisement---

Bigg Boss 20 के प्रोमो में सलमान खान ने योद्धा बनकर दिया घरवालों को जीवनदान? एक झटके में पलटी 19 साल पुरानी रस्म

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 का प्रोमो आ चुका है। इस बार शो का ना सिर्फ फॉर्मेट बदला है बल्कि, 19 सालों से चली आ रही एक खास रस्म को भी खत्म कर दिया है। नए प्रोमो में शो के होस्ट सलमान खान का अलग ही अवतार देखने को मिल रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 12, 2026 1:51 अपराह्न

Bigg Boss 20
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ का आगाज 6 सितंबर 2026 से हो रहा है। शो के प्रोमो रिलीज से पहले आने लगे हैं। अभी तक कंस्टेंट को लेकर कोई भी जानकारी आधिकारिक नहीं है। लेकिन कलर्स टीवी के इस सबसे विवादित शो को लेकर रोजाना एक से बढ़कर एक खुलासे हो रहे हैं। मेकर्स की तरफ से बिग बॉस के सीजन  20 का नया प्रोमो  लाया गया है। जिसमें होस्ट सलमान खान एक योद्धा के रुप में दिख रहे हैं। इसके साथ ही घरवालों को वरदान दे रहे हैं। इस बार शो में पिछले 19 सालों से चली आ रही एक खास रस्म को खत्म कर दिया गया है। जिसके कारण ये रिएलिटी शो पहले से ज्यादा मजेदार हो गया है।

Bigg Boss 20 में  घरवालों को मिलेगा ‘एक्स्ट्रा जीवनदान’ 

बिग बॉस 20 के नए प्रोमो को जियोहॉस्टर ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। इसमें सलमान खान एक योद्धा के अवतार में दिख रहे हैं। वो अपने घोड़े के साथ जबरदस्त एंट्री मारते हैं। इसके बाद मैदान में लड़ रहे योद्याओं को पहले मारते हैं और फिर उन्हें जीवनदान देते हैं।

देखें वीडियो

 वीडियो क्रेडिट-JioHotstar

इस नए प्रोमो में सलमान खान ने दो योद्धाओं के बीच चल रही भीषण जंग को रोककर घरवालों को ‘एक्स्ट्रा जीवनदान’ दिया है।  जिसने शो की 19 साल पुरानी रस्म को एक झटके में पलट कर रख दिया है। क्योंकि इस बार घर से बेघर होने के बाद भी कंस्टेंट्स के पास दो मौके होंगे जो उनकी वापसी दोबारा से शो में करा सकते हैं।  कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार  पर स्ट्रीम होने वाले इस शो में इस बार  काफी कुछ अलग रहने वाला है।

सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा  हो सकते हैं ये सेलिब्रेटीज

आपको बता दें, बिग बॉस के इतिहास में पिछले 19 सालों से एक कड़ा नियम चला आ रहा था।  जो कंटेस्टेंट एक बार बेघर हो गया, उसका सफर वहीं खत्म हो जाता था। कभी-कभी वाइल्ड कार्ड एंट्री जरुर होती है। लेकिन ऐसा पहली बार ऐसा हो रहा है कि, कंस्टेंट को शो से बाहर होने के बाद भी दो चांस घर में वापस आने के मिलेंगे। अभी तक ‘बिग बॉस सीजन 20’ के कंटेस्टेंट्स सामने नहीं आ सकी है।लेकिन ऐसी खबरें है कि, इस बार शो में शहनाज  गिल, अंजली अरोड़ा, उर्फी जावेद , माही विज , निया शर्मा , अरबाज पटेल , अर्जुन बिजलानी से लेकर फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव की गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा की एंट्री हो सकती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026