Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिछले कुछ दिनों से बदले-बदले तेवर देखने को मिल रहे हैं। कभी वो इंस्टाग्राम पर अकेलेपन से जुड़ा पोस्ट डालते हैं तो कभी मीडिया पर भड़ास निकालते हैं। अब एक बार फिर से एक्टर चर्चा में है। इस बार कारण है उनका इंस्टाग्राम का अचानक से गायब हो जाना । थोड़ी देर के लिए सलमान खान की इंस्टाग्राम प्रोफाइल नहीं दिख रही थी। जिसे देखने के बाद फैंस टेंशन में आ गए। उन्हें समझ नहीं आया आखिर एक्टर ने ऐसा जानबूझकर किया है या फिर ये कोई टेक्निकल खराबी है। क्योंकि भी तक एक्टर ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। इसी लिए ये कहना मुश्किल है कि, ऐसा क्या हुआ होगा ? वहीं, कुछ फैंस एक्टर की गायब हुई प्रोफाइल को उनके अकेलेपन से जूझ रहे पोस्ट से जोड़ते हुए देख रहे हैं।
Salman Khan ने इंस्टाग्राम डिएक्टिवेट होने पर फैंस की बढ़ी टेंशन
आपको बता दें, सलमान खान का इंस्टाग्राम थोड़ी देर के लिए डिएक्टिवेट हो गया था। ये उन्होंने खुद किया या फिर कोई तकनीकी खराबी थी। इसकी कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। क्योंकि उनके इंस्टाग्राम को छोड़कर फेसबुक और एक्स हैंडल दिख रहा था। सलमान खान के इस बदले व्यवहार को कुछ लोग उनके हालहि में पोस्ट किए गए इंस्टाग्राम पोस्ट से जोड़कर देखने लगे। दरअसल, उन्होंने अपने एक फोटो के साथ कैप्शन में लिखा ‘मैं, खुद और सिर्फ मैं… खुद के साथ रहने के दो तरीके होते हैं। एक ‘अकेले’, जो आपकी पसंद होती है, और दूसरा ‘तन्हा’, जब कोई आपके साथ नहीं रहना चाहता’। जिसके कारण लोग दंग रह गए। बार-बार सवाल उठने के बाद एक्टर ने कहा कि, उनके परिवार में बहुत सारे लोग हैं, इस कैप्शन का उनकी जिंदगी से कुछ लेना देना नहीं है। बेहरहाल एक्टर की निजी जिंदगी में क्या चल रहा है और क्या नहीं इसके बारे में उन्होंने खुलकर बात नहीं की है। लेकिन सलमान खान इस तरह की चीजें बहुत कम शेयर करते हैं।
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का हो रहा इंतजार
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन सेंसर बोर्ड से इसे हरी झंडी नहीं मिली। तभी से इसकी नई रिलीज तारीख का फैंस इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म भारत और चीन के बीच 2020 में हुए युद्ध पर आधारित है। रक्षा मंत्रालय और सेंसर बोर्ड के निर्देशों के बाद फिल्म के काफी बड़े हिस्से को दोबारा से रिशूट किया गया है। पहले इसका नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ थ। लेकिन बाद में इसे भी बदल दिया गया।
