Chand Mera Dil Box Office Collection Day 3 : अनन्या पांडे को ले डूबे मोहन लाल -सूर्या ? जानें कैसे रविवार को दिया 11000 वोल्ट का झटका?

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 3 : अनन्या पांडे -लक्ष्य लालवानी की फिल्म 'चांद मेरा दिल' पर 'करुप्पु' और 'दृश्यम 3' भारी पड़ रहे हैं। जिसके कारण इसकी कमाई लगातार गिर रही है।

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 3 

Picture Credit: Google

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 3 :  साल 2026 की बेस्ट लव स्टोरी कही जा रही ‘चांद मेरा दिल’ का बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरा हाल है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को ऑडियंस नकारती हुई दिख रही है। उन्हें अनन्या  पांडे और लक्ष्य लालवानी की केमिस्ट्री उतनी पसंद नहीं आयी जितनी उम्मीद थी। ‘चांद मेरा दिल’ का ऑपनिंग डे से कलेक्शन गिरा हुआ है। वैसे तो इसकी गिरावट के कई कारण माने जा रहे हैं।  लेकिन काफी लोगों को लग रहा है कि, अनन्या पांडे पर साउथ एक्टर मोहन लाल और सूर्या भारी पड़ गए हैं। इन दोनों की ‘दृश्यम 3’ और ‘करुप्पु’ ने ‘चांद मेरा दिल’ के कलेक्शन पर ब्रेक लगा दिए है।

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 3  कितना हुआ?

अनन्या  पांडे और लक्ष्य लालवानी की दिल छूने वाली मॉर्डन लव स्टोरी ‘चांद मेरा दिल’ ने रिलीज के तीसरे दिन 4.35 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 4722 शोज से हुई है। ओवरसीज में ये लवस्टोरी सिर्फ 1.50 करोड़ रुपए इन तीन दिनों मे कमा सकी है। ‘चांद मेरा दिल’ का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 14.73 करोड़ रुपए है। इस मूवी का बजट 45 करोड़ रुपए के आस-पास है। इसे 22 मई 2026 को रिलीज किया गया था।  विवेक सोनी के डायरेक्शन में इसे तैयार किया गया है। फिल्म की कहानी कॉलेज से शुरु होती है। इसके बाद शादी, बच्चा और जिम्मेदारियों के बोझ से टूटते रिश्ते पर आधारित है। कुछ लोग इसे आज की जनरेशन की हकीकत से जोड़कर देख रहे थे।   बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘अनन्या पांडे’ की लव स्टोरी पर कैसे भारी पड़े ‘मोहन लाल’ और ‘सूर्या’?

आपको बता दें, इस समय  साउथ एक्टर सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म  ‘करुप्पु’ जबरदस्त  कमाई कर रही है। वहीं,  22 मई को रिलीज हुआ मोहन लाल की ‘ दृश्यम 3′ का भी काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। जिसके कारण अनन्या पांडे  की बॉलीवुड फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ की तरफ ऑडियंस का कुछ खास ध्यान नहीं जा रहा है।  वहीं, काफी लोग इसे लवस्टोरी में कुछ नयापन ना होने का कारण दे रहे हैं।

 

Exit mobile version