Chand Mera Dil Box Office Collection Day 1: साल 2026 की मच अवेटेड बॉलीवुड फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ 22 मई 2026 को रिलीज हुई थी। फिल्म की स्टोरी पर ऑडियंस के बहुत अच्छे रिव्यू थे। उनका कहना था कि, लंबे समय बाद कोई रियल लाइफ से कनेक्ट करने वाली मूवी आयी है। अनन्या पांडे और लक्ष्य की केमिस्ट्री और डायलॉग पहले से ही लोगों के दिल और दिमाग पर छा चुके थे। लेकिन रिलीज के बाद ऑपनिंग डे का कलेक्शन बेहद निराशाजनक रहा है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन को फिर से झटका लगा है। अगर वीकेंड पर आप इसे देखने की सोच रहे हैं तो पहले दिन की कमाई जरुर जानें।
Chand Mera Dil Box Office Collection Day 1 कितना हुआ?
‘चांद मेरा दिल’ फिल्म ने ऑपनिंड डे पर सिर्फ 3.81 करोड़ रुपए का टोटल केलक्शन किया है। ये कमाई 4944 शोज से हुई है। हजारों शोज मिलने के बाद भी निराशाजनक कमाई करने वाली लक्ष्य और अनन्या पांडे की फिल्म को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। इस मूवी का बजट 45 करोड़ के आस-पास है। विवेक सोनी के निर्देशन में इसे बनाया गया है। अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की ये एक मॉर्डन लव स्टोरी है। जिससे युवा खुद को कनेक्ट कर रहे थे। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का क्यों गिरा कलेक्शन?
अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की इस फिल्म के पहले ही दिन औंधे मुंह गिरने के काई कारण बताए जा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि, साउथ फिल्म करुप्पु और दृश्यम 3 ने ऑडियंस का सारा ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। जिसके कारण इस लव स्टोरी की कमाई काफी गिर गई। वहीं, कुछ लोगों ने रिव्यू देते हुए इस मूवी को पहले से ही मौजूद लव स्टोरीज बेस्ड फिल्मों से जोड़कर देखा है। उनका कहना है कि, इसमें कुछ नयापन नहीं है। आपको बता दें, ‘चांद मेरा दिल’ फिल्म ऐसे दो कपल की कहानी है जो कॉलेज में मिलते हैं , शादी करते हैं और कम उम्र में बच्चा पैदा करते हैं। इसके बाद करियर और जिम्मेदारियों के बोझ में ऐसा फंसते हैं कि, अलग हो जाते हैं। यही कारण है कि, इस कहानी को लोग आज की रियल जिंदगी से जोड़कर देख रहे हैं।
