---Advertisement---

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 1: दिल छूने वाली कहानी भी नहीं बचा पाई अनन्या पांडे-लक्ष्य का लव , जानें क्यों करण जौहर का मैजिक हुआ फेल?

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 1: अनन्या पांडे और लक्ष्य की लव स्टोरी 'चांद मेरा दिल' पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर गिर गई है। इस फिल्म की स्टोरी को लेकर काफी तारीफ हो रही थी। लेकिन इसका कलेक्शन देख हैरानी भी हो रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 23, 2026 1:16 अपराह्न

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 1
Follow Us
---Advertisement---

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 1:  साल 2026 की मच अवेटेड बॉलीवुड  फिल्म  ‘चांद मेरा दिल’ 22 मई 2026 को रिलीज हुई थी।  फिल्म की स्टोरी पर ऑडियंस के बहुत अच्छे रिव्यू थे। उनका कहना था कि, लंबे समय बाद कोई रियल लाइफ से कनेक्ट करने वाली मूवी आयी है। अनन्या पांडे और लक्ष्य की केमिस्ट्री और डायलॉग पहले से ही लोगों के दिल और दिमाग पर छा चुके थे। लेकिन रिलीज के बाद ऑपनिंग डे का कलेक्शन बेहद निराशाजनक रहा है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन को फिर से झटका लगा है। अगर वीकेंड  पर आप इसे देखने की सोच रहे हैं तो पहले दिन की कमाई जरुर जानें।

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 1 कितना हुआ?

‘चांद मेरा दिल’ फिल्म ने ऑपनिंड डे पर सिर्फ 3.81 करोड़ रुपए का टोटल केलक्शन किया है। ये कमाई 4944 शोज से हुई है।  हजारों शोज मिलने के बाद भी  निराशाजनक कमाई करने वाली लक्ष्य और अनन्या पांडे की फिल्म को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। इस मूवी का बजट  45 करोड़ के आस-पास है।  विवेक सोनी के निर्देशन में इसे बनाया गया है। अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की ये एक मॉर्डन लव स्टोरी है। जिससे युवा खुद को कनेक्ट कर रहे थे।  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का क्यों गिरा कलेक्शन?

अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की इस फिल्म के पहले ही दिन औंधे मुंह गिरने के काई कारण बताए जा रहे हैं।  कुछ लोगों का  कहना है कि, साउथ फिल्म करुप्पु और दृश्यम 3 ने ऑडियंस का सारा ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। जिसके कारण इस लव स्टोरी की कमाई काफी गिर गई। वहीं, कुछ लोगों ने रिव्यू देते हुए इस मूवी को पहले से ही मौजूद  लव स्टोरीज बेस्ड फिल्मों से जोड़कर देखा है। उनका कहना है कि, इसमें कुछ नयापन नहीं है। आपको बता दें, ‘चांद मेरा दिल’ फिल्म ऐसे दो कपल की कहानी है जो कॉलेज में मिलते हैं , शादी करते हैं और कम उम्र में बच्चा पैदा करते हैं। इसके बाद करियर और जिम्मेदारियों के बोझ में ऐसा फंसते हैं कि, अलग हो जाते हैं।  यही कारण है कि, इस कहानी को लोग आज की रियल जिंदगी से जोड़कर देख रहे हैं।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 27, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13

अगस्त 27, 2026