Karuppu Box Office Collection Day 8 : भारत ही नहीं दुनियाभर के सिनेमा घरों में इस समय सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म ‘करुप्पु’ का जलवा देखने को मिल रहा है। इस साउथ फिल्म का ऑडियंस पर इतना असर है कि, मोहन लाल की तमिल फिल्म दृश्यम 3 भी इसे खत्म नहीं कर पायी है। करुप्पु ने रिलीज के आठवें ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार करके सभी विरोधियों का मुंह बंद कर दिया है। रिलीज से पहले आर्थिक संकट से जूझ रही इस मूवी ने तमिल और तेलगू भाषा से ही सफलता के झंडे गाड़ते हुए ये साबित कर दिया है कि, स्टोरी और एक्टिंग में दम हो तो रिजनल भाषा से भी महारिकॉर्ड बनाया जा सकता है।
Karuppu Box Office Collection Day 8 कितना हुआ?
सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म करुप्पु ने बीते दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.80 करोड़ की कमाई की है। ये कलेक्शन 4521 शोज से हुआ है। भारत में ये साउथ फिल्म 140.86 करोड़ रुपए कमा चुकी है। इसके साथ ही ओवरसीज में एक हफ्ते के अंदर फिल्म ने 60 करोड़ की कमाई की है। करुप्पु का टोटल वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 200.66 करोड़ रुपए हो गया है। इसका बजट 140 करोड़ के आस-पास था। कोर्ट के न्याय और दैविए शक्तियों पर आधारित इस फिल्म ने साल 2026 की अभी तक की सबसे सुपरहिट तमिल फिल्म का ताज अपने सिर पर पहन लिया है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
‘करुप्पु’ फिल्म पर मोहन लाल की ‘दृश्यम 3’ का कितना पड़ा असर?
करुप्पु फिल्म को आरजे बालाजी के निर्देशन में बनाया गया है।सूर्या और तृषा कृष्णन वकील की भूमिका में हैं। लेकिन फिल्म में तब ट्विस्ट आता है, जब इसमें करुप्पु भगवान की एंट्री होती है। यूनिक स्टोरी होने के कारण इस फिल्म को मोहन लाल की सुपरहिट फ्रेंचाइजी की बनी फिल्म ‘दृश्यम 3′ भी नहीं रोक पायी है।’दृश्यम 3’ दक्षिण भारत की तमाम भाषाओं के साथ हिन्दी में भी रिलीज हुई है। ऑपनिंड डे पर इसने 48 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 11.05 करोड़ रुपए की कमाई की है। इन आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, करुप्पु को दृश्यम 3 कुछ खास टक्कर नहीं दे सकी है। क्योंकि दोनों ही तमिल सिनेमा की हैं, ऐसे में फैंस और मेकर्स की इन दोनों पर नजर टिकी हुई है।
